Breaking News

लखनऊ:माल में नही दिखा भारत बंद का असर,खुली दुकानें,बीकेटी रहा बंद

राज प्रताप सिंह/रामकिशोर रावत

लखनऊ।माल इलाके में केंद्र सरकार के एससी/एसटी एक्ट कानून पारित किये जाने के विरोध में स्वर्ण कटेगरी द्वारा गुरुवार को भारत बंद बेअसर रहा।माल कस्बा सहित क्षेत्र में नब्बे प्रतिशत बाजार खुला रहे और आम दिनों की तरह लोगों की दिनचर्या करते देखे गये।बीकेटी क्षेत्र के कठवारा गांव से कुछ सामान्य वर्ग के लोगों ने एससी/एसटी एक्ट के विरोध में भारत बंद के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।प्रदर्शन में माल से सामान्य लोगों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई जिससे भारत  बंद का असर माल थाना क्षेत्र में नगण्य देखा गया।सैदापुर मडवाना से भारत बंद के समर्थकों को गुजरना था जहां ग्राम प्रधान की वजह से लोगों ने प्रदर्शन कारियों के गुजरने के समय घण्टेभर तक बंद रखने के बाद फिर दुकानें सजा दीं।कुल मिलाकर प्रदर्शन में केवल कठवारा,मडवाना,मांझी,देवरी भारत व बाजार गांव,देवरीगजा  बहरौरा, बदैंया गांवों से ही आंशिक रूप से सामिल हुये। वही दलित  बिरादरी के  श्री राम  रावत  व राम लखन रावत  देशराज गौतम सहित दर्जनों की संख्या में बताया कि  एससी एसटी एक्ट का विरोध वह लोग कर रहे हैं जो दलितों के ऊपर पूरी तरह से जिम्मेदारी कायम करने की इच्छा रखते हैं इसलिए  यह लोग फर्जी तरीके से  भारत बंद  को लेकर प्रदर्शन  करने में  लगे रहते हैं  क्योंकि अब  दलित भी  पढ़ी-लिखी समाज में  बैठते हैं और अपना कानून  जानने  में  पीछे नहीं हैं  जिससे  इन सामान्य बिरादरी लोगों से  पूरी तरह से  होशियार रहते हैं अगर या एससी/एसटी का कानून ना बना होता तो आज भी दलित बिरादरी के लोग सामान्य लोगों के यहां टुकड़ों पर पूर्व कि तरह पलते होते।एक गांव के ठाकुर साहब ने नाम न लिखने की शर्त पर कहा कि हमारे गांव में मेरे परिवार के अलावा सभी लोग एससी/एसटी बिरादरी के रहते हैं और जिमिंदारी से लेकर आजतक कभी कोई जातीय बिवाद ही नहीं हुआ तो हम क्यों बिरोध करें और शांतिपूर्ण माहौल में जहर घोलने का काम करें।जिससे मैंने विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की जरूरत नहीं समझी।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *