Hospital राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
माल,लखनऊ।माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर आपातकालीन रात्रि में ड्यूटी में आने की जरूरत नहीं समझती। जिससे प्रसूताओं को प्रसव क्रिया कराने का काम स्टाफ नर्सों द्वारा किया जाता है। जिससे स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसूताओं के स्वास्थ्य के साथ खुलेआम खिलवाड़ होते देखा जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर अनजान बने रहते हैं।माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर रविता श्रीवास्तव जो स्त्री रोग विशेषज्ञ है जिसकी ड्यूटी आपातकालीन ड्यूटी में अआन काल प्रसूताओं की प्रसाव क्रिया करने की पूरी जिम्मेदारी रविता श्रीवास्तव की होती है लेकिन यह डॉक्टर आपातकालीन के समय कभी उपस्थित नहीं होती है और महिला स्टाफ नर्सों द्वारा जबरन प्रसाव करवाया जाता है
पढें यह भी खबर-लखनऊ: बीकेटी में मानसिक विछिप्त युवती से दुराचार
जटिल प्रसाव में भी अस्पताल स्टाफ द्वारा नाइट में इस डॉक्टर को बुलाया जाता है लेकिन डॉक्टर कभी भी इमरजेंसी में अपनी आमद नहीं दर्ज कराती हैं जिससे प्रसूताओं की जानकी लेनी देनी भी बनी रहती है
जब आन काल ड्यूटी होने के बाद भी महिला डॉक्टर नहीं पहुंचती अस्पताल इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है किस तरह अपनी जिम्मेदारी निभा रही होगी। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारी जानबूझकर अनजान बने रहते हैं जिसका परिणाम इलाके की प्रसूताओं को झेलना पड़ता है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !