राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सक्सेज स्टोरी प्रकाशित करवाने का प्रयास किया जाए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सूचना विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सक्सेज स्टोरी प्रकाशित करवाने का प्रयास किया जाए. उन्होंने साथ ही प्रयाग कुंभ-2019 के प्रचार के लिए स्तरीय और अच्छी फिल्में बनवाने के निर्देश दिए।
शास्त्री भवन में गुरुवार देर रात समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने यह निर्देश जारी किया।इस दौरान उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, प्रिंट मीडिया, आउटडोर (होर्डिंग्स, एल.ई.डी.) एवं प्रचार साहित्य की विषय वस्तु, क्रिएटिव्स एवं डिजाइन के निर्माण एवं विभिन्न मीडिया में प्रचारित-प्रसारित करने के लिए ‘संवाद’ एजेंसी के गठन के भी निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की सक्सेस स्टोरीज को व्यापक स्तर पर प्रसारित करते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि मीडिया में उन स्टोरीज को जगह मिले. उन्होंने कहा कि सक्सेस स्टोरीज का प्रेजेंटेशन उत्कृष्ट होना चाहिए।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !