Breaking News

लड़की पे ऐसिड अटैक से एक बार फिर सहमी दिल्ली|

(संजय कुमार मुनचुन) : दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं. यहां आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं साहिबाबाद थाना क्षेत्र में मोहन नगर मंदिर के पास दो बाइक सवार बदमाशों ने ऑटो सवार एक युवती पर एसिड अटैक किया इसमें युवती सहित सात लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

 

जानकारी के मुताबिक, घायलों सहित पीड़ित लड़की को नरेंद्र मोहन अस्पताल में एडमिट कराया गया है युवती ऑटो से जा रही थी रास्ते में बाइक सवार अज्ञात दो बदमाशों ने उसे टारगेट कर एसिड फेका हैं

व्यस्त सड़क पर इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दे बाइक सवार बदमाश फरार हो गए पीड़ित लड़की का नाम भावना बताया जा रहा है

बताया जा रहा है कि साहिबाबाद के लाजपत नगर इलाके की रहने वाली पीड़िता पंजाब नेशनल बैंक में कार्यरत है वह ऑटो से कहीं जा रही थी रास्ते मे बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर एसिड फेंक दिया एसिड अटैक में लड़की बुरी तरह झुलस गई उसकी गंभीर हालात देख दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल के लिए रेफर किया जा रहा है

इस वारदात की वजह अभी तक साफ नहीं हुई है शक है कि एसिड अटैक करने वाले युवक लड़की की पहचान के हो सकते हैं लड़की लगभग 25 साल की है. उसके हाथ गर्दन और पेट पर एसिड गिरा है युवती के साथ एक अन्य युवती भी एसिड अटैक में घायल हुई है कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है

नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो की माने तो यूपी एमपी और दिल्ली में एसिड अटैक की घटनाओं का ग्राफ सबसे उपर है साल 2014 में केवल यूपी में ही एसिड अटैक के 185 केस दर्ज किए गए है

भारत के साथ ही पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसे देशों में भी एसिड अटैक की घटनाएं बहुतयात होती है
कोर्ट ने लगाई थी फटकार

देश में बढ़ती इन घटनाओं को देखते हुए सन 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और राज्‍य सरकारों को जमकर फटकार लगाई थी इसके साथ ही यह निर्देशित किया था कि एसिड अटैक से पीडि़तों के इलाज और पुनर्वास की पूरी जिम्‍मेदारी राज्‍य सरकार की होगी केद्र सरकार ने भी एसिड अटैक को जघन्य अपराधों की श्रेणी में रखने का फैसला किया है उम्रकैद या मौत की सजा

ऐसे केस में उम्रकैद या मौत की सजा दी जा सकती है ऐसे वारदातों की सुनवाई आईपीसी की धारा 376ए के तहत 60 दिनों में पूरी होने की बात कही गई है तेजाब की बिक्री वेब एप्लीकेशन के जरिए करने की व्यवस्था बनाई गई है वेब एप्लीकेशन पर रजिस्ट्रेशन लाइसेंस आईडी दिखाने के बाद ही तेजाब की बिक्री की व्यवस्था है

 

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *