Breaking News

विशेष :: एंड्रॉयड P ओएस डेवलपर्स प्रिव्यू लांच, अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में ऐसे करें इस्तेमाल

डेस्क : गूगल ने एंड्रॉयड P को जल्दी लॉन्च आकर के सभी एंड्रॉयड यूजर्स को सरप्राइज दे दिया है। फिलहाल, सभी एंड्रॉयड यूजर्स इस नए ओएस के फीचर्स को देखने में व्यस्त हैं। यूं तो यूजर्स के लिए उपलब्ध होने से पहले इस ओएस में अभी भी कई फीचर्स जुड़ने बाकी है। लेकिन फिर भी ऐसा लग रहा है की एंड्रॉयड P कोई बहुत बड़े अपडेट के साथ आने वाला नहीं है। अभी यह ओएस डेवलपर्स प्रिव्यू के लिए उपलब्ध है।

कैसे कर सकते हैं नए ओएस का इस्तेमाल

भले ही इस ओएस में बड़े अपडेट्स अभी तक देखने को नहीं मिले हैं। फिर भी एंड्रॉयड P में ऐसे कई एडिशन किए गए हैं, जो आपको पसंद आ सकते हैं। इसी के साथ आप इनका पब्लिक के लिए उपलब्ध होने से पहले भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जानते हैं किस तरह:

पिक्सल और पिक्सल 2 स्मार्टफोन्स पर इस ओएस को इस्तेमाल किया जा सकता है। यह बहुत आम बात है की नया ओएस आने पर एंड्रॉयड यूजर्स को इसका अनुभव लेने का मन करे। लेकिन हम आपको बता दें की एंड्रॉयड P अभी पब्लिक के इस्तेमाल के लिए तैयार नहीं है। इसे अगर डेवलपर डिवाइसेज पर ही इस्तेमाल किया जाए तो बेहतर होगा। इसे किसी ऐसे फोन में इस्तेमाल करने पर, जो रोजाना हम अपने साथ रखते हैं, अच्छा अनुभव प्राप्त नहीं होगा।अगर इसके बाद भी एंड्रॉयड P का प्रिव्यू चाहते हैं तो इसके लिए आपको एक प्रक्रिया को फॉलो करना होगा। सबसे पहले, आपको अपने कंप्यूटर पर ADB और Flashboot चाहिए। अपने ओएस से कम्पैटिबल ADB और Flashboot के लिए आप ऑनलाइन ट्यूटोरिअल्स देख सकते हैं। एक बार आपके कम्पोटर में ये दोनों चीजें आ जाएं, उसके बाद आप टर्मिनल शुरू कर के adb डिवाइसेज टाइप करें।इसमें पिक्सल को लिस्ट में ढूंढ के अपने डिवाइस की सेटिंग एप में अबाउट फोन में जाएं। इसके बाद बिल्ड नंबर तब तक टैप करते रहें जब तक डेवलपर ऑप्शन इनेबल का पॉप-अप ना आ जाए।इसके बाद USB डिबगिंग शुरू कर दें। ध्यान रहे, इससे आपकी डिवाइस का सारा डाटा डिलीट हो जाएगा और फोन फैस्टोरी सेटिंग्स में रिसेट हो जाएगा।आखिरी स्टेप सबसे मुश्किल है। सबसे पहले आपको एंड्रॉयड डेवलपर्स की साईट पर जाना होगा। इसके बाद अपनी डिवाइस के लिए सही एंड्रॉयड P डेवलपर प्रिव्यू इमेज को डाउनलोड कर लें।अब अपनी डिवाइस को Fastboot मोड में कर के कंप्यूटर के साथ कनेक्ट कर लें। इसके बाद आपने जहां एंड्रॉयड P डेवलपर प्रिव्यू इमेज डाउनलोड की है, वहां कमांड प्रांप्ट ओपन करें।अब cd कमांड का प्रयोग करें और फाइल नेम को डाइरेक्टरी की तरह इस्तेमाल आकर के फैस्टोरी इमेज में जाएं। इसके बाद adb डिवाइसेज कमांड दें और अपनी डिवाइस में फलश करने के लिए “flash-all” टाइप करें।फोन को वापस ओरियो में ले जाने के लिए इन्ही स्टेप्स को ओरियो फैक्ट्री इमेज के साथ फॉलो करें। 

तरीके को सही से ना करने पर आपके फोन को शांति भी पहुंच सकती है। हमारी राय यही है की इस ओएस का पब्लिक के लिए आने का इंतजार करें।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *