Breaking News

सरकारी अस्पताल का हाल बिना डॉक्टर, बिना बिजली के सफ़ाई कर्मचारी करते हैं ऑपरेशन !

(संजय कुमार मुनचुन) : बिहार के सहरसा के सदर अस्पताल में टॉर्च की रोशनी में एक सफाईकर्मी ने मरीज़ का ऑपरेशन किया सड़क दुर्घटना में घायल महिला को सदर अस्पताल लाया गया था जहां उसका ऑपरेशन होना था, अस्पताल में न डॉक्टर थे न बिजली, ऐसे में एक सफ़ाई कर्मचारी ने टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन किया अस्पताल के सिविल सर्जन से जब संपर्क करने की कोशिश की गई तो पता चला कि वो पटना गए हुए हैं ।

बताया जा  रहा है कि एक महिला सड़क दुर्घटना में घायल हो गई जिसे इलाज के लिए सहरसा सदर अस्पताल लाया गया यहां उसका ऑपरेशन होना था और ऑपरेशन थियेटर में बिजली नहीं थी पूरा अंधेरा था कुछ नज़र नहीं आ रहा था किसी तरह से मोबाइल और टोर्च के रोशनी में महिला का ऑपरेशन किया गया।

इस सारे ऑपरेशन की वीडियो रिकॉर्डिंग की गई इस दौरान जब डॉक्‍टर से पूछा गया कि लाइट कब से नहीं है तो उन्‍होंने बताया कि कल से लाइट नहीं है।

इस पर उनसे पूछा गया कि अस्‍पताल में लाइट रहनी चाहिए और ऑपरेशन थियेटर में 24 घंटे बिजली रहनी चाहिए लेकिन वहां बिजली नहीं है इस पर डॉक्‍टर का नाम पूछा गया तो पता चला कि अस्‍पताल का सफाई कर्मचारी है और उसका नाम शम्भु मलिक है।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *