लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह
लखनऊ।इटौंजा में चार किसान की 25 बीघा गेहूं की फसल और बंथरा में चार किसानों की छह बीघा फसल जलकर राख लखनऊ। हिन्दुस्तान टीम नगर पंचायत महोना के केसरमऊ कला में आग लगने से चार किसानों की 25 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग की जानकारी पर बीकेटी फायर स्टेशन से घटनास्थल जाने के लिए निकला दमकल जाम में फंसा। वहीं, बंथरा में ट्रांसफार्मर से उठी चिंगारी ने चार किसानों की छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया। इटौंजा में आग से 25 बीघा फसल जलकर राखकेसामऊ में महोना निवासी उपेंद्र मिश्रा का फार्म हाउस है। शनिवार शाम को करीब पांच बजे उनके फार्म हाउस में तैयार गेहूं की फसल में आग लग गई। लपटें उठती देखकर ग्रामीणों ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल मौके पर पहुंचा और आग बुझाई। आग में किसान आरिफ, पुत्तन, रहमानी और फिरोज की भी फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि बीकेटी फायर स्टेशन से दमकल पहुंचा लेकिन माल रोड चौराहे पर जाम में फंस गया। जिससे घटनास्थल पर पहुंचने में देर हो गई। तहसीलदार विवेकानंद मिश्र का कहना है आग में करीब 25 बीघा फसल जलकर राख हुई है। पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा। बंथरा में आग लगने से छह बीघा फसल जलीबंथरा के चुनौटी गांव निवासी राम गोपाल सिंह चौहान पूर्व ब्लाक प्रमुख है। गांव के बाहर उनके खेत है। शनिवार दोपहर खेत के पास रखे ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से चिंगारी निकली और पास में रखे फूस में गिर गई। जिससे आग लग गई। तेज हवा से लपटें राम गोपाल सिंह के खेत तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग मंगल, सोनू और राजेंद्र की फसल तक पहुंच गई। ग्रामीणों ने लपटें देखी तो बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। दमकल पहुंचने से पहले ग्रामीणों ने आग बुझा ली। आग में करीब छह बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।