Breaking News

एक राष्ट्र एक धर्म का सन्देश लेकर मलिहाबाद पहुंची जागनी यात्रा

बृजेश कुमार रावत

मलिहाबाद(लखनऊ)एक राष्ट्र एक भाषा,एक जाति व एक धर्म का सन्देश लेकर नौवतनपुरी धाम जामनगर से 19 सितम्बर 2017 को निकली ”जागनी यात्रा” श्रीकृष्ण प्रणामी पन्थ के विभिन्न प्रमुख केन्द्रों पर होती हुयी शुक्रवार को मुकुन्द दास धाम मुंशीगंज मलिहाबाद पंहुची। आर्य प्रर्वतक श्री प्राणनाथ के प्राकट्योत्सव के 400वें वर्ष के मौके पर शुरू की गयी ”जागनी” यात्रा का यहां महन्त ब्रहम्ज्योति जी महाराज ने जोरदार स्वागत किया।
श्री निजानन्द आश्रम शेरपुर सहारनपुर के गादीपति स्वामी सागरसिन्धु महाराज ने बताया नेपाल,भूटान समेत यूरोप के कई देशों में भी प्राणनाथ जी का 400वां प्राकट्योत्सव मनाया जा रहा है। इसी शुभ अवसर पर यह जागनी यात्रा पन्थ के विभिन्न मठों मन्दिरों से होते शुक्रवार को मलिहाबाद पंहुची। इस जागनी यात्रा का उद्वेश्य यही है कि विभिन्न पन्थों,भाषाओं,जातियों एवं धर्मो की सीमाओं को समाप्त कर एकराष्ट्र एकभाषा एक जाति व एक धर्म का सन्देश लेकर लोगों को खुद को पहचाननें के लिये प्रेरित किया जा रहा है।
इस यात्रा का समापन आगामी शरद पूर्णिमा को पन्नाधाम मध्यप्रदेश में आयोजित अर्न्तराष्ट्रीय शरद पूर्णिमा महोत्सव में किया जायेगा। यात्रा में कंचनपुरी मटियारी के महन्त ब्रहम्बेन्दान्ताचार्य समेत अनेकों साधु सन्त मौजूद रहे। श्री कृष्ण प्रणामी मन्दिर मुंशीगंज मलिहाबाद में चल रहे स्वामी मुकुन्ददास जी महाराज के 314वें परिनिर्वाण महोत्सव के मौके पर आर्चाय रमाकान्त शुक्ल,सियाराम नेता,आदि सहयोगियों ने यात्रा में शामिल सन्त महात्माओं का आदर सत्कार किया। इस मौके पर सैकडों श्रद्वालू मौजूद रहे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *