Breaking News

कच्ची शराब के खिलाफ चले अभियान में 14 गिरफ्तार

लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।

कच्ची शराब के ठिकानों पर राजधानी पुलिस ने चौबीस घंटे के अन्दर ताबड़तोड़ छापेमारी कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 420 लीटर शराब भी जब्त की गई है। अभियान में सबसे बड़ी सफलता मोहनलालगंज पुलिस को मिली।

इंस्पेक्टर मोहनलालगंज धीरेन्द्र प्रताप कुशवाहा ने बताया कि ग्राम देवती व इन्द्रजीतखेड़ा में चल रहे दो ठिकानों पर पुलिस ने छापा मारा। मौके से शमशेर निवासी इन्द्रजीतखेडा, विशाल निवासी इन्द्रजीतखेड़ा, नीरज कुमार निवासी ग्राम देवती, विमला व रीता निवासी इन्द्रजीतखेड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने 9 ड्रम में रखी गयी 360 मीटर कच्ची शराब, 22 कुंतल लहन, करीब साढ़े तीन किलो यूरिया व शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए। वहीं, माल पुलिस ने शनिवार रात गश्त के दौरान ग्राम पिपरीपुरवा से रामरती को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ पकड़ा। इसी दौरान ही पुलिस ने ग्राम नारुखेड़ा से खुशीराम को भी दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उधर, गोसाईंगंज पुलिस ने ग्राम महमूदपुर से राजेश निवासी ग्राम कोड़ामऊ, संतराम निवासी ग्राम मरखापुर व रामलाल निवासी ग्राम महमूदपुर को 15 लीटर शराब के साथ पकड़ा। इसके अलावा मलिहाबाद पुलिस ने ग्राम कुसभरी पुलिया के पास से महादेव को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ दबोचा। वहीं, पारा पुलिस ने भातू कालोनी से रजनीश व मनमोहन को दस लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उधर, हुसैनगंज पुलिस ने चारबाग टाटा मोटर्स के पास से दीपू निवासी भिठौली चुंगी जानकीपुरम को करीब 25 क्वार्टर देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर लिया है

 

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *