सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ के आशियाना में तेंदुए को जान से मारे जाने पर सवाल उठाए
लखनऊ,ब्यूरो:राज प्रताप सिंह।
लखनऊ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊके आशियाना में तेंदुए को जान से मारे जाने पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उसे बेहोश भी किया जा सकता था। उन्होंने कहा कि क्या इस सरकार में जानवरों का भी एनकाउंटर का चलन शुरू हो गया है।ये गैर कानूनी है।इसके जिम्मेदार लोग बचने नहीं चाहिए।बता दें कि आशियाना के औरंगाबाद कॉलोनी में पिछले 3 दिनों से जिस तेंदुए के खौफ में लोग जी रहे थे वह आखिरकार पुलिस की गोली गई का शिकार हो गया।
तेंदुए को गोली लगने और पकड़े जाने के बाद इलाके के लोग पुलिस वालों की जयकार करने लगे, लेकिन यह खुशी ज्यादा देर तक नहीं रह पाई।तेंदुए की गोली से मौत हो गई और उसके बाद वन विभाग ने इसके लिए सीधे-सीधे पुलिस महकमे को जिम्मेदार ठहरा दिया।
तेंदुए को गोली मारने पर अखिलेश का ट्वीट।
लखनऊ एसएसपी दीपक कुमार ने कहा की आदमखोर तेंदुए ने लोगों पर हमला किया था और इंस्पेक्टर आशियाना त्रिलोकी सिंह को भी घायल किया।फायरिंग हुई इसमें आदमखोर तेंदुआ मारा गया।वहीं वन विभाग इस तेंदुए को जिंदा पकड़ना चाहता था जबकि दो दिनों के मशक्कत के बाद भी तेंदुआ उनके हाथ नहीं आ रहा था।वहीं, फायरिंग में मारे जाने के बाद वन विभाग की टीम ने पुलिस पर सवाल उठाए और तेंदुए को मारने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने की बात कही है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !