Breaking News

खेल के माध्यम से बच्चे अपने जीवन को संभालते हुए राष्ट्र का नाम रौशन कर सकते है – गोपाल जी गणपति मिश्र।

दरभंगा/बेनीपुर : स्थानीय कर्पूरी स्टेडियम में राष्ट्रीय मार्शल आर्ट खेल एवं शारीरिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन पुरस्कार वितरण के दौरान भा ज पा के   पूर्व विधायक सह प्रदेश उपाध्यक्ष  गोपाल जी ठाकुर ने कहा की  देश मे प्रतिभा ओ की कमी नही है । यदि बच्चो मे खेल के प्रति  अभिरुचि है उन्होंने प्रोत्साहित करना चाहिए । खेल के माध्यम से भी बच्चे अपने जीवन को संभालते हुए राष्ट्र का नाम रौशन कर सकते है ।केंद्र सरकार भी पढ़ाई के साथ-साथ बच्चो मे खेल के प्रति जागरूक करने के लिए कई योजना चला रही है । वही पूर्व विधान पार्षद मिश्री  लाल यादव ने कहा की खेल में हार जीत नहीं होता जित से खिलाड़ी को अति उत्साहित नहीं होनी चाहिए तथा हारे को निराश नहीं होनी चाहिए। प्रतियोगिता हार जीत का होता ही है। बच्चों में पढ़ाई के साथ साथ खेल की भावना होनी चाहिए खेल से समाज को एक नई दिशा मिलती है। इस दौरान सेंट जूलियस एकेडमी बेनीपुर के विजेता छात्र सहित शतरंज प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागी मनीष कुमार अंगराज शर्मा राघवेंद्र कुमार मनोज कुमार शेर सिंह संतोष कुमार मंडल आदि  को नेताद्वय कप एव मैडल  प्रदान कर प्रोत्साहित किया। इस दौरान भाजपा  पश्चिमी मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार झा भाजपा नेता मुनीम यादव भाजपा जिला प्रवक्ता अभय कुमार झा पूर्वी मंडल उपाध्यक्ष ललित कुमार झा पंचायत समिति सदस्य आनंद चंद्र झा पप्पू मनोज कुमार झा पूर्वी मंडल अध्यक्ष राधे श्याम झा  नगर  अध्यक्ष शंकर भगवान पूर्वे विजय ठाकुर रमन जी पासवान चंद्र मोहन कुमर सहित दर्जनों खेलप्रेमी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *