Breaking News

जीवन में एक लक्ष्य धारण कर पढ़ाई करेंः पाण्डेय

रीजनल सेकेन्डरि स्कूल में छात्र-छात्राओं का विदाई सह शुभकामना समारोह का आयोजन


मधुबनी/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
स्थानीय रीजनल सेकेन्डरि स्कूल के सभागार में मंगलवार को वर्ग 10 वीं एवं 12 वीं के छात्र-छात्राओं को विदाई सह शुभकामना समारोह का आयोजन किया गया। जिसे संबोधित करते हुये विद्यालय के निदेश क राम श्रृंगार पाण्डेय ने कहा कि खुश ी के वक्त इठलाना नहीं चाहिए नहीं,दुख के वक्त परेश ान नहीं होना चाहिए। श्री पाण्डेय ने कहा कि समभाव के साथ रहना चाहिए। जीवन में एक लक्ष्य धारण करने पर उसे पूरा करना आसान होता है। आप कुछ करे या न करे पहले आप एक नेक इंसान जरूर बने। भविष्य में भी यह विद्यालय आपके साथ खड़ा रहेगा। हमारी शुभकामना है कि आप आगे बढ़े और उच्च पदों पर काबिज हो। ताकि विद्यालय के साथ-साथ अपने माता-पिता का नाम रौश न कर सकें। जिस तरह इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र-छात्राओं ने की है। यहां के छात्र-छात्रा आज विदेश ों में भी विद्यालय का नाम रौश न कर रहे है। वहीं शैक्षणिक निदेश क प्रत्यूष परिमल ने कहा कि आपने विद्यालयी यात्रा के एक भाग को उतार-चढ़ाव के साथ पार किया है। अपने जीवन के एक नए पड़ाव में प्रवेश कर रहे हैं। सफल होने के लिए आत्मविष्वास, उत्साह और समर्पण की जरूरत होती है। इसलिए ऊंचे सपने देखे और सपनों को पूरा करें। प्राचार्य मनोज कुमार झा ने कहा कि यह विद्यालय आपको विदाई नहीं कर रही है बल्कि आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दे रही है। आप आगे बढ़ेंगे उच्च पदों पर जायेंगे तो आपके घरवाले खुश तो होंगे ही यह विद्यालय भी आह्लादित हो जायेगा। आप शि क्षा के क्षेत्र में आगे बढ़े यदि जहां भी विद्यालय की सहयोग की आवष्यकता महसूस करेंगे वहां हम आपके साथ रहेंगे। आप इस विद्यालय की गरिमामयी इतिहास को कायम रखने के लिए आज संकल्पित हों यही हमारी शुभकामना है। वहीं बाल विज्ञान कांग्रेस के जिला समन्वयक संतोष कुमार मिश्र चून्नू ने कहा कि यह विद्यालय शि क्षा के क्षेत्र में सिर्फ जिला में ही नहीं राष्ट्र स्तर पर परचम लहरा रही है। चुंकी इस विद्यालय का लक्ष्य सिर्फ पैसा कमाना नहीं है बल्कि बच्चों में गुणवत्तापूर्ण शि क्षा प्रदान कराना है। विद्यालय के प्रश ासक राजीव कुमार ने कहा कि विद्यालय में सिर्फ शि क्षा नहीं बच्चों को नैतिकता का पाठ भी पढ़ाया जाता है। वहीं वरीय शि क्षक आद्यानाथ झा, हनुमान झा, सुधीर झा, पवन तिवारी सहित अन्य शि क्षकों ने समारोह को संबोधित किया। वहीं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताये अपने खट्टे-मिठे लम्हों को साझा किया। जिसमें संघमित्रा, मो. अली, ऋचा, ऋषभ आदि ने सहभागिता दिखायी। वहीं आकर्षक मंच संचालन आकाश एवं स्वाती ने किया। जबकि शि क्षक धर्मेन्द्र कुमार द्वारा स्वरचित गीत पर छात्र-छात्राओं सहित शि क्षक भी खुश ी से झुंम उठे। बच्चों को विद्यालय के द्वारा उपहार भी दिया गया।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *