जयनगर/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
भारत नेपाल अन्तराष्ट्रीय पर तैनात एसएसबी 48वीं बटालियन कमला बीओपी के जवानों ने मंगलवार को कमला बीओपी मुख्यालय में सीमावर्ती क्षेत्रो के लोगो व स्कूली छात्रो के बीच पाठय सामाग्री,सब्जी उपज के लिए बीज,कपड़ा एवं कम्बल का वितरण किया। एसएसबी 48वीं बटालियन के सहायक सेनानायक हरेराम साव ने बताया कि भारत सीमा पर तैनात एसएसबी के द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रो में कई योजना लाकर लोगो को जागरूक करने का काम किया।

तथा सीमावर्ती गांव के स्कूलो में जागरूकता अभियान के माध्यम से स्कूली छात्रो को कई कार्यक्रमो के माध्यम से उनहे पुरस्कृत भी समय समय पर किया जाता रहा है। सहायक सेनानायक ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगो के साथ आपसी समन्वय बनाने के लिए स्कॉट पार्टी के माध्यम से सीमा क्षेत्र के लोगो को जागरूक किया जाता है। इसी के तहत आज इस कार्यक्रम का आयोजन कर स्कूली छात्रो को पाठय सामाग्री व स्थानीय लोगो को अन्य चीज वितरण किया गया। मौके पर कमला बीओपी पदाधिकारी डीएन ऑरन, सतीशचन्द्र झा, प्रवीण कुमार पाण्डेय, मुकेश झा, विद्यालय एचएम रेखा कुरी एंव अरूण कुमार समेत अन्य मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !