बेनीपट्टी थाना परिसर में हुई शांति समिति की बैठक
बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
होली का पर्व सादगी व भाईचारा के साथ मनाए जाने वाला पर्व है। इसमें आपसी कटुता को भूला कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाये जाने की संस्कृति रही है। जिसका पालन किया जाना चाहिए। इस पर्व के बहाने हुड़दंग करने वालों पर प्रश ासन सख्ती से कार्रवाई करेगी। मंगलवार को बेनीपट्टी थाना परिसर में आहूत शांति समिति की बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन ने कही। एसडीएम श्री रंजन ने उपस्थित बुद्धिजीवियों व आम जनों को शांतिपूर्ण तरीके से होली संपन्न कराने में प्रश ासन को सहयोग करने की अपील करते हुए कहा कि विधि-व्यवस्था को बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है। इसे भंग करने वालों पर प्रश ासन कार्रवाई करेगी। एसडीएम ने उपस्थित लोगों ने शांतिपूर्ण वातावरण में होली का पर्व मनाए जाने एवं जबरन किसी दूसरे पर रंग-अबीर नहीं लगाने की बात कही। एसडीएम ने कहा कि कभी-कभी जबरन रंग-अबीर लगाने से माहौल खराब हो जाता है। इससे विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है। वहीं एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि पुलिस-प्रश ासन के संयुक्त प्रयास से क्षेत्र के संवेदनश ील स्थलों के पहचान कर लिया गया है। होली के दिन उक्त सभी स्थलों पर दंडाधिकारी के साथ पुलिस मुस्तैद रहेगी। लेकिन, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी गणमान्य लोग यथासंभव प्रयास करें, कि लोग शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाए।
एसडीपीओ ने कहा कि होली के दिन वाहनों पर डीजे लादकर गीत बजाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। मौके पर अंचलाधिकारी पुरेन्द्र कुमार सिंह, एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह, मो. जुही, मो. अरमान, नसीम नदाफ, मो. कलामुद्दीन, मिथिलेश मिश्र, नबोनारायण झा, योगीनाथ मिश्र, सच्चिदानंद झा, अरुण कुमार यादव, विरेन्द्र यादव, गुलाब ठाकुर, हरि पासवान, अमोल झा, पत्रकार संतोश मिश्र, विद्याधर झा, आमोद कुमार झा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !