दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी
बेनीपट्टी/मधुबनी/आकिल हुसैन-संवाददाता।
बेनीपट्टी के महमदपुर पंचायत के जनवितरण प्रणाली विक्रेता धर्मेश झा से चार माह का बकाया राश न मांगे जाने पर डीलर समेत तीन अन्य के द्वारा उपभोक्ता के साथ मारपीट मामले में प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गयी है। लदौत के उपभोक्ता भोगी मुखिया ने डीलर धर्मेश झा, पैक्स अध्यक्ष कमलेश झा एवं आश ीश कुमार झा के खिलाफ मारपीट किए जाने का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित उपभोक्ता ने बताया कि गत दिन वे डीलर के दुकान पर चार माह का बकाया राश न लेने के लिए गए हुए थे। जहां राश न मांगे जाने पर उपरोक्त लोगों के द्वारा मारपीट कर जख्मी कर दिया। उधर दूसरे पक्ष के आश ीश कुमार झा ने भी भोगी मुखिया के खिलाफ बकाया तीस हजा नहीं दिए जाने एवं दुकान पर आकर गाली-गलौज करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। इस संबंध में पूछे जाने पर एसएचओ सह पुलिस निरीक्षक हरेराम साह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। अनुसंधानकर्ता मामले की जांच कर रहे है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !