
कमलेश वर्मा (लखनऊ) :: हरदोई लखनऊ राजमार्ग पर मैजिक और मोटरसाइकिल की आमने सामने भिड़ंत में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पति पत्नी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलिहाबाद में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। वहीं मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई है।मलिहाबाद के मोहल्ला चौधराना निवासी मोहम्मद रफी अपनी पत्नी रेशमा बानो को बाइक पर बैठाकर लखनऊ दवा लेने जा रहे थे।
- श्रीवास्तव एंटरप्राइजेज का भव्य शुभारंभ
- दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
तभी लखनऊ हरदोई राजमार्ग पर मुजासा तिराहे पर लखनऊ की ओर से तेज रफ्तार में आ रही मैजिक यूपी 32 LN 1869 व स्प्लेंडर यूपी 32 EM 1869 की आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि बाइक सवार चालक उछल कर रोड पर बने डिवाइडर से टकरा गया जिससे उसका सिर फट गया। वहीं उसकी पत्नी रेशमा बानो भी गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएससी मलिहाबाद में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने दोनों पति पत्नी की हालत गम्भीर देखते हुए ट्रामासेंटर रेफर कर दिया। वही मैजिक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मलिहाबाद पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लेकर वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
(फेसबुक पर Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं। TWITER पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !