Breaking News
Home / उ० प्र० / अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर हालत नाजुक ट्रामा सेंटर रिफर

अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को मारी टक्कर हालत नाजुक ट्रामा सेंटर रिफर

सूरज अवस्थी (लखनऊ) :: निगोहा थाना क्षेत्र नेशनल हाईवे पर रस्तोगी पैलेस के बगल में अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दो टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल सवार रोड से नीचे जा गिरा प्राप्त जानकारी के मुताबिक रामदेव उम्र 34 वर्ष मड़ाई खेड़ा का मूल निवासी है जो कुछ दिनों से अपनी ससुराल शिवपुरा में रह रहा था आज सुबह रामदेव शिवपुरा से अपनी साइकिल से निगोहा कुछ घर का जरूरी सामान लेने के लिए शिवपुरा से निगोहा बाजार आ रहा था तभी पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने रामदेव को जोर से टक्कर मार दी टक्कर इतनी तेज थी कि रामदेव अपनी साइकल से उछलकर काफी दूर जा गिरा और टक्कर में साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई

और टक्कर में रामदेव को गंभीर चोटे आई हैं रामदेव को टक्कर लगने के बाद रामदेव जोर जोर से रोने लगे और वहीं पर बेसुध हो गया रामदेव की आवाज सुनकर वहां पर काफी लोग इकट्ठा हो गए और वहां पर मौजूद लोगों ने निगोहा थाने को सूचना दी निगोहा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर  एनएच एंबुलेंस को बुलाया और सीएचसी मोहनलालगंज लेकर गए जहां पर डॉक्टरों ने हालत को नाजुक देखते हुए रामदेव को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

“आखिरी कॉल में बोली—‘मुझे बचा लो’… तीन महीने की शादी के बाद युवती की संदिग्ध मौत से सनसनी”

ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र से एक बेहद दिल दहला देने वाली घटना सामने …

लालच में अंधा बाप, मासूम बेटे की बेरहमी से हत्या

ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव से सामने आई एक दिल दहला देने वाली घटना ने …

मुजफ्फरनगर में IVF से जन्मीं बछियां, डेयरी क्षेत्र में नई क्रांति की शुरुआत

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में पशुपालन के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की …