हरलाखी/मधुबनी/(आकिल हुसैन)संवाददाता।
प्रखंड के उमगांव स्थित पीएनबी बैंक शाखा ले लगातार चार दिनों से लिंक फेल रहने से खातेधारियों के सब्र की बांध टूट गयीण् अपने.अपने जरुरत के लिये पैसे लेने आये खाताधारियों को जब लिंक फेल होने का हवाला देकर वापस किया जाने लगा तो खातेधारियों में आक्रोश बढ़ने लगा आक्रोशित खातेधारियों ने शाखा के मुख्य गेंट के बाहर एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान खातेधारियों ने शाखा प्रबंधक के विरुद जमकर नारेबाजी भी की खाताधारी सोठगांव पंचायत के पूर्व पंसस मुकेश पांडेय हरिणे गांव के राजेश्वर राम हिसार के रीता देवी सोठगांव के निर्मला कुमारी मधुबनी टोल के मो ताहिर बेता परसा के मलभोगिया देवी जानकीनगर के मंजू देवी ने बताया कि पहले तो 25 जनवरी से 16 फरवरी तक बैंक के सॉफ्टवेयर अपडेट होने का हवाला दिया जाता रहा है

अब जब सॉफ्टवेयर अपडेट हो गया तो पिछले चार दिन से लिंक फेल होने की बात कहकर पैसे नहीं दिये जा रहे है बैंक के बाहर खड़े कई खातेधारी ने बताया कि घर में बेटी की शादी है और बैंक लिंक फेल होने का हवाला दे रहा है तो कैसे होगी बेटी की शादी आक्रोशित बैंक के ग्राहकों ने यह भी कहा की खातेधारियो की समस्या का निदान जल्द नहीं किया गया तो मजबूरन हमें बैंक में तालाबन्दी करना परेगा ग्राहकों ने बैंक के वरीय पदाधिकारी से शीघ्र मामले की संज्ञान लेकर समस्या की निदान करने की मांग की है इस संबंध में पीएनबी के वरीय अधिकारी अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं मिली है वैसे सॉफ्टवेयर अपडेट होने से थोड़ी परेशानी हो रही है जल्द ग्राहकों के समस्या का निदान किया जायेगा
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !