बिद्यालय में लड़कियों को दिया गया सेल्फ डिफेंस के प्रशिक्षण
राज प्रताप सिंह,ब्यूरो लखनऊ
(लखनऊ)प्रधानाध्यापिका श्रीमती मोहिनी आभा द्वारा प्राथमिक बिद्यालय मल्लाहन खेड़ा बख्शी का तालाब लखनऊ में 24 अप्रैल से 3 मई तक सात दिवसीय समर कैंप के आयोजन में आखिरी दिन बिशेष रहा।
प्रधानाध्यापिका मोहिनी आभा ने बताया कि समर कैैंप केे अंतिम दिन तकनीकी शिक्षा हेतु महाराष्ट्र से श्री.सी.पी.सिंह (टैक्स्टाइल इंजीनियर) को विशेष अनुरोध पर आमन्त्रित किया गया।जिसमें उन्होने व्यवसायिक तौर पर ड़ाईग एवम् टाई एण्ड डाई का प्रशिक्षण दिया। स्कूल के छात्र छात्राओं के साथ साथ यहाँ के स्थानीय निवासियों तथा छात्र छात्राओं के माता पिता ने भी इस प्रशिक्षण का लाभ रोज़गार के तौर पर लिया।तथा शारीरिक उर्जा का भव्य प्रदर्शन किया।श्री सिंह ने बच्चों को
नवीन टी-शर्ट वितरण भी किया। श्री सी.पी. सिंह को स्मृति चिन्ह स्वरूप एक गिफ्ट छात्र छात्राओं की तरफ से देकर ससम्मान विदाई दी गई।
इसके अतिरिक्त मेंहदी, क्राफ्ट वर्क, सिलाई ,गायन और विशेष तौर पर वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए लड़कियों की सुरक्षा को मध्य नजर करते हुए,आत्म रक्षा हेतु सेल्फ डिफेंस टैक्निक का भी प्रशिक्षण मोहिनी आभा तथा अन्य सहायक अध्यापिकाओ द्वारा दिया गया। जिससे कि स्कूल की नाबालिग लड़कियाँ गुड टच -बैड टच का अंतर पहिचान सकें और अपना बचाव खुद कर सकें।