Breaking News

बिहार :: पार्षद ने किया जलमीनार निर्माण का शिलान्यास

गढ़हरा (बेगूसराय)अरूण श्रीवास्तव संवाददाता: नगर परिषद बीहट के गढ़हरा वार्ड संख्या छह में गुरुवार को हर घर जल नल योजना का शिलान्यास हुआ। वार्ड पार्षद कंचन कुमारी ने विधिवत नारियल फोड़ कर उपक्रम का शिलान्यास किया। मौके पर मुख्य पार्षद अशोक सिंह, नवीन कुमार सिंह, पूर्व मुखिया पार्षद धर्मेंद्र कुमार सिंह, रामप्रवेश, अजय कुमार, करमेंद्र कुमार, ललन प्रसाद, अभिजीत कुमार आदि थे। श्री सिंह ने बताया कि करीब ढ़ाई सौ घरों में सात निश्चय योजना के तहत जलापूर्ति होगा। इस योजना की प्राक्कलित राशि 25 लाख, 25 हजार छह सौ है। उन्होंने बताया कि चार जगहों पर जलमीनार सहित उपक्रम स्थापित होगा। एक माह में यह जलापूर्ति कार्य पूरा हो जाएगा। वार्ड के लोगों के घर में पाइप नल के माध्यम से जलापूर्ति होगी।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *