Breaking News

बिहार :: बाढ़ राहत राशि वितरण में धांधली को लेकर प्रर्दशन, काको पंचायत के मुखिया पर मनमानी का आरोप

झंझारपुर/मधुबनी : झंझारपुर प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में बाढ़ राहत के तहत मिलने वाली सहायता राषि में हेराफेरी पर दुबारा राषि उठा लेने का मामला उजागर हो चुका है। अब मुखिया के मेलजोल से सरकारी कर्मी व मनमाने ढंग से बाढ़ राहत सहायता राषि का लाभ दिये जाने का मामला प्रकाष में आया है। ताजा मामला प्रखंड के काको पंचायत का है। शुक्रवार को पंचायत के लगभग दो दर्जन से अधिक लोगों ने अनुमंडल पदाधिकारी को लिखित आवेदन प्रस्तुत करते हुए अनुमंडल कार्यालय के समीप प्रदर्षन भी किया है। प्रदर्शनकारी उपेंद्र राम, मनोज राम, दिनेष राम, बिकाउ राम, घुरन राम, विनोद राम, सुखदेव राम, सरोज राम आदि का कहना है कि पंचायत में 20 ऐसे लोगों को बाढ़ राहत सहायता राषि का लाभ दिया गया है। जो किसी भी स्तर पर इस लाभ के काबिल नहीं है। न ही इन लोगों के घर में पानी पहुंचा था. और न ही इनके घरों की क्षति ही हुई है। प्रदर्षनकारियों ने कहा है कि एसडीओ विमल कुमार मंडल को दिये गये आवेदन में मुखिया एवं संबंधित कर्मी द्वारा समर्पित सूची की छायाप्रति भी उपलब्ध करायी गयी है। दिये गये सुची में प्रभू नारायण सिंह,राकेष कुमार, छोटकी देवी,हरिकांत यादव,ममता देवी,अभिषेख कुमार सिंह,विवेक कुमार सिंह,जीवन दास, परमेष्वरी देवी,संगीता देवी, कुषेष्वर मुखिया,सुदामा देवी,पांडे देवी,प्रकाष कुमार झा,किसन पासवान,रंजीत पासवान, मुसलिम मियां,सवीना खातुन,जीवछी देवी,सत्यदेव साह,उर्मिला देवी,सीता देवी का नाम शामिल हैं। कहा कि इसमें ऐसे नाम हैं जिसमें कई प्रतिनिधि है,या प्रतिनिधि के परिवार से आते हैं,और कई सरकारी कर्मी भी हैं। वहीं इसी पंचायत के अजय कुमार ने भी एसडीओ विमल कुमार मंडल को आवेदन देकर पंचायत के मुखिया पर मनमाने ढंग से विस्थापित परिवार को सहायता राषि देने का गंभीर आरोप लगाया है। जिसमें बताया गया है कि सूची में 70 प्रतिषत नाम ऐसे हैं जो मुखिया के कैबिनेट सदस्य हैं। जैसे वार्ड सदस्य,पंचायत समिति आदि। वहीं 30 प्रतिषत लोग ऐसे हैं जो मुखिया के हितैषी हैं। दिये गये आवेदन में अजय कुमार ने मुखिया पर आरोप लगाया है कि मुखिया ने मनमाने ढंग से सरकारी राषि का दुरूपयोग किया है। इसको जांच कर दोषी मुखिया पर कार्रवाई की जाय। एसडीओ विमल कुमार मंडल ने दोनो आवेदन को जांच करने का निर्देष संबंधित बीडीओ को दिया है।

Check Also

चुन्ना अपहरण मामले में लालबाबू समेत 9 दोषी करार, 15 मई को सजा पर होगी सुनवाई

दरभंगा। चुन्ना अपरहण मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश ने सोमवार को विभिन्न जिला व …

Corex पीकर नशे में पहुंचा दूल्हा, शादी के मंडप में दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम

डेस्क। नशे की हालत में जब दूल्हा शादी करने मंडल में पहुंचा तब उसे देखकर …

बिहार ANM बहाली पर हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 10709 पदों पर भर्ती का रास्ता साफ

डेस्क। पटना HC के आदेश के बाद ANM के 10709 पदों पर बहाली का रास्ता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *