Breaking News

बिहार :: वो रोती गिड़गिड़ाती रही, 7 दरिंदे फाड़ते रहे कपड़े, वीडियो वायरल 4 गिरफ्तार

डेस्क : सात लड़के मिलकर सरेआम एक नाबालिग लड़की की इज्जत नीलाम करने पर तुले हुए हैं और लड़की चीख-चिल्ला रही है। लड़के अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए लड़की के कपड़े फाड़ रहे हैं और लड़की रहम की भीख मांग रही है। सातों लड़के लड़की को पीटते रहे उसे नोंचते रहे और वीडियो बनाते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। 

 

मानवता को शर्मसार करने वाला लड़की से छेड़खानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस प्रशासन ने इस घटना को काफी गंभीरता से लिया है। मामले की जांच में जुटी एसआईटी ने काको थाना क्षेत्र के भरथुआ गांव से चार लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में दीपू कुमार, दीपक कुमार, अमर कुमार और सुनील कुमार शामिल हैं। यह सभी भरथुआ गांव के ही बताए जा रहे हैं। पीड़िता का गांव तीन से चार किमी की दूरी पर है। पुलिस इन चारों के अलावा शेष लड़को की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस ने मनियारी गांव से भी दो लड़के को उठाकर पूछताछ कर रही है। लेकिन, बताया जा रहा है कि इन दोनों की इसमें संलिप्तता नहीं है। 

 

केस संख्या 342/18 के तहत चारों युवकों की गिरफ्तारी की गई है। गिरफ्तार लड़कों में एक लड़का नाबालिग है। सभी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इनमें से आरोपी अमर कुमार के मोबाइल से बनाया गया था वीडियो।

दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा – आईजी

वीडियो वायरल मामले में आइजी नैयर हसनैन खान ने संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इस मामले  की जांच चल रही है। यह मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है, इसके दोषियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। दोषियों को इतनी कड़ी सजा दी जाएगी कि कोई आगे से इस तरह की घटना के बारे में सोचेगा भी नहीं। 
उधर , इस मामले में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा। जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि यह बहुत ही दुखद घटना है। बिहार में हर जगह ऐसी घटनाएं हो रही हैं।सुशासन के भाजपा विधानपरिषद में छेड़खानी करते हैं, सरकार मामले की लीपा-पोती करती है। तो ऐसी सरकार से क्या उम्मीद कर सकते हैं।

स्थानीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बाइक रवि रंजन के नाम से रजिस्टर्ड है। रवि का एक दोस्त बाइक पर लड़की को बैठाकर जा रहा था तभी कुछ लड़कों ने दोनों को पकड़ लिया और फिर लड़की से छेड़खानी करने लगे। इसके बाद फिर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।

मालूम हो कि वीडियो में गुंडों की ऐसी हैवानियत दिखाई दे रही है, जिसकी हम आप कल्पना भी नहीं कर सकते। वायरल वीडियो में एक लड़की (देखने में लड़की भी नाबालिग ही दिख रही है) को एक साथ करीब आधा दर्जन लड़के पकड़कर उसके साथ छेड़खानी कर रहे हैं। उसके साथ नोंच-खसोट कर रहे हैं, हर लड़का उस पर टूट पड़ा है। लड़की उन सभी से खुद को बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। 

 

इस दौरान सभी लड़के उस लड़की के कपड़े उतारने की कोशिश करने लगते हैं, जबकि लड़की भैया प्लीज.. भैया प्लीज की गुहार लगा रही है. वीडियो में एक बाइक गिरी हुई दिख रही है। संभव है लड़की किसी के साथ बाइक से कहीं जा रही हो और फिर इन नाबालिग गुंडों ने उन्हें घेर लिया हो।

https://youtu.be/hTCqrSxXSxY

 ये है मामला

कुछ दिन से सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसमें कुछ लड़के एक लड़की के साथ सरेआम छेड़छाड़ कर कर रहे थे। वीडियो में नाबालिग लड़की चीख-चीख रहम करने की गुहार लगा रही थी, वहीं लड़के उसके कपड़े फाड़ने की कोशिश कर रहे थे। कुछ लड़के इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाते हुए दिख रहे थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *