Breaking News

बिहार :: शराब पीने की छूट नहीं देगी नीतीश सरकार, दो अक्टूबर से लागू होगा नया शराबबंदी कानून

unnamedपटना : शराबबंदी पर पटना हाईकोर्ट के फैसले के बाद बिहार सरकार की तरफ से बड़ा कदम उठाया गया है. मुख्य अपर महाधिवक्ता ललित किशोर ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून दो अक्टूबर से लागू होगा.

शुक्रवार शाम मुख्यमंत्री आवास में बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए ललित किशोर ने कहा कि शराबबंदी पर नए कानून को विधानमंडल और राजभवन से मंजूरी मिल चुकी है और इसे दो अक्टूबर से लागू किया जाएगा.

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने सरकार के पुराने आदेश को रद्द किया है. नये कानून पर कोर्ट की कोई रोक नहीं है.

सीएम आवास पर बैठक में मुख्यमंत्री के अलावा गृह सचिव आमिर सुबहानी, मुख्य सचिव अंजनी कुमार और मुख्य अपर महाधिवक्ता ललित किशोर ने हिस्सा लिया. इस बैठक में राज्य के और भी कई उच्च अधिकारी मौजूद रहे.

हाईकोर्ट के फैसले के मद्देजनर सरकार ने 2 अक्टूबर को इमरजेंसी कैबिनेट बैठक बुलाई है.

गौरतलब है कि शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार के पूर्ण शराबंबदी कानून को असंवैधानिक करार दिया है. नए कानून को रद्द करने के साथ ही कोर्ट ने नीतीश के शराबबंदी के एजेंडे को भी झटका दिया है. कोर्ट ने कहा कि शराब बेचने, पीने पर सजा देना बिल्कुल गलत है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …