Breaking News

बिहार :: श्रीराम कथा सुनने के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

थरथरी। विश्वमित्र अपने यज्ञ कर रहे थे लेकिन यज्ञ पूर्ण नही हो रहा था यज्ञ स्थल पर दुष्ट यज्ञ को क्षति पहुँचा रहे थे। भगवान श्रीराम और लक्षमण को यज्ञ मे शामिल कर यज्ञ को पूर्ण किया गया। थरथरी प्रखंड के मेहत्रावाँ गाँव में दस दिवसीय संगीतमय रामचरित्र मानस यज्ञ सह श्रीराम कथा के तीसरे दिन गुरूवार को श्रीराम विवाह का प्रसंग सुनाते हुए पंडित अमित माधव जी महाराज ने कहा कि भगवान श्रीराम सत्य स्वरूप है जनकपुर मे भी धनुष यज्ञ का आयोजन था कहने के तो स्वयंवर मे दुर दुर से राजाओ पहुँचे थे लेकिन धनुष यज् का फल सीता भगवान श्रीराम को ही प्राप्त हुआ। कलाकारो ने राम विवाह की झांकी निकाली श्री राम विवाह का जीवंत प्रस्तुति किया गया। महाराज अमित माधव जी ने कहा कि जब राजा दशरथ श्रीराम को राजा बनाने की घोषणा की तो श्रीराम खुश नही थे लेकिन अपने पिता के आज्ञा से वन को जा रहे थे तो उनके चेहरे पर सुकुन था। इधर ग्रामीण नवल प्रसाद, राजीव कुमार, रूदल विन्द, शंकर पासवान ने बताया कि प्रवचन सुनने के लिए दर्जनों गाँव के लोग प्रत्येक दिन शाम में कथा सुनने पहुँच रहे है। आचार्य मुकेशानंद शास्त्री ने बताया कि मेहत्रावाँ गाँव मे संगीतमय श्रीरामचरित्र मानस यज्ञ के लिए 11 आर्चाय अनुष्ठान मे जुटे हुये है। हरिओम पाण्डेय, विवेकान्द उपाध्याय, दिवाकर पाण्डेय, मनोज कुमार पाण्डेय एवं अन्य आर्चाय मौजूद थे।

Check Also

बिहार के इन जिलों में बदला मतदान का समय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    डेस्क। निर्वाचन आयोग ने भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *