गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड कार्यालय में योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ मनोज कुमार व संचालन बीपीओ सुबोध पासवान ने किया। बैठक में मेट चयन में महिला स्वंय सहायता समूह के सदस्यों को देने का निर्देश देते हुए बीडीओ ने कहा कि पुराने मेट या उनके सगे सम्बन्धी का चयन नही करना है। वहीं रोजगार सेवक शंकर दांगी को कार्य मुक्त किया गया। साथ ही रोजगार सेवक सतिश दांगी को गिद्धौर पंचायत व विजय कुमार चैब्बे को दुवारी पंचायत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। इसके अलावे प्रखंड में चल रहे मनरेगा जयोजनाओं में 2015-16 के 20 योजनाओं को यथावत बन्द करने का निर्देश बीपीओ, पंचायत सचिव व रोजगार सेवक को दिया गया। बैठक में सहायक अभियन्ता मनोज कुमार, मुखिया राजेश कुमार दांगी, मृदुला देवी, कविता देवी, किरण देवी, जवाहर यादव, पंचायत सेवक लखन यादव, नशीमउदीन अंसारी, रोजगार सेवक सतिश दांगी, बिजय कुमार चैब्बे आदि उपस्थित थे।
Check Also
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !