सिमरिया/पत्थलगडा (चतरा ): जिले के सिमरिया व पत्थलगडा थाने में ईद त्योहार को लेकर शान्ति समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद मनाने का निर्णय लिया गया। सिमरिया थाने में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक ललन प्रदास व संचालन थाना प्रभारी डोमन रजक ने किया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों ने थाना क्षेत्र के ईदगाह व नमाज के समय सारिणी के अलावा कई जानकारियां ली। बैठक में कुछ ईदगाह में सुरक्षा को लेकर पुलिस कर्मियों को तैनात की आवश्यकता पर सभी ने बल दिया। इस अवसर पर जिप सदस्य जयप्रकाश सिंह, अनामिका देवी, मो. ऐनुल हक, फारूक, मो. मोबिन, भोला सिंह, उमाशंकर सिंह, बिनोद पांडे आदि उपस्थित थे।
वहीं पत्थलगडा थाने में आयोजित शान्ति समिति के बैठक की अध्यक्षता प्रमुख धनुषधारी राम दांगी व संचालन थाना प्रभारी नवीन रजक ने किया। मौके पर थाना प्रभारी श्री रजक ने दोनो समुदाय के लोगों से आपसी सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील किया। साथ हीं ईद के नमाज के समय के संबंध में जानकारी लेने के उपरांत ईद के नमाज के दौरान सुरक्षा बलों के तैनाती की भी बात कही गई। बैठक में मुखिया सतिश दांगी, मेघन दांगी, मोकिम अंसारी, सहित दोनो समुदाय के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !