Breaking News

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, एक महिला यात्री घायल !

बिहार/अरवल/कुर्था (मनोज कुमार):- जमीनी विवाद में दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में एक महिला यात्री घायल हो गयी। मामला कुर्था थाना क्षेत्र के मोतीपुर बांध बाजार का है। दो भाई शिव पूजन साव व शिव लखन साव का मकान मोतीपुर बांध पर है। बीते मंगलवार को किसी बात को लेकर दोनों भाईयों के बीच झगड़ा हुआ था। बीच बचाव के बाद ग्रामीणों के पहल के बाद मामला सुलझ गया था। किंतु पुनः बुधवार को दोनों के लड़के आपस में भीड़ गए। नौबत गोलीबारी तक आ गयी। सड़क पर लड़ाई शुरू हो गयी। इस दौरान कुर्था से किंजर की ओर जा रही टेम्पो पर सवार एक महिला को गोली लग गयी। महिला पटना जिला के सिंगोड़ी थाना अंतर्गत कोधरी गाँव की बताई जा रही है। घायल अवस्था में कुर्था पीएचसी लाया गया। जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच भेज दिया गया है। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जाँच कर रही है। गोलीबारी की सूचना के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की जानकारी ली तथा दो व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है। गोलीबारी किस पक्ष ने की ग्रामीण स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहे हैं। दोनों पक्ष के लोग एक दुसरे पर गोलीबारी किये जाने का आरोप लगा रहे हैं। इस बाबत मामला कुर्था थाना में दर्ज करवाया गया है। टेम्पों पर सवार महिला यात्री की गोली कैसे लगी किस पक्ष ने गोली चलाई अधिकांश लोग मौन है। ऐसे जितनी मुँह उतनी बातें की जा रही है। स्पष्ट गहन जाँच के बाद हीं हो सकेगा।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *