Breaking News

मलिहाबाद आम की दावत खाने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

आम निर्यात के लिए मलिहाबाद रेलवे स्टेशन पर होगा ट्रेनों का ठहराव

कमलेश वर्मा (लखनऊ) :: शनिवार को मलिहाबाद क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद मौर्य के निवेदन पर ग्राम पंचायत घुसौली के मजरे जगदीशपुर गांव में आम की दावत खाने उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुँचे साथ ही क्षेत्रीय सांसद कौशल किशोर विधायक जयदेवी कौशल आम खाने पहुंचे। इस दौरान पाठकगंज गांव में भाजपा कार्यकर्ता लल्ला मौर्य,बराती मौर्य पंकज गुप्ता, सियाराम रावत, प्रमोद पाठक, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का  फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया।उपमुख्यमंत्री ने मलिहाबाद आम फलपट्टी के किसानों की समस्याओं के विषय में कहा किपूरे देश में मलिहाबादी दशहरी की छाप है। लेकिन यातायात और सही कीटनाशक की दवाइयां बाग़वानों को न उपलब्ध होने के कारण बागवान अच्छा उत्पादन नहीं कर पा रहे हैं।

बागवानों को आम का अच्छा रेट मिले इसके लिए आम यातायात के लिए रेल मंत्री से मिलकर मलिहाबाद स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव को सुनिश्चित करूंगा।साथ ही कीटनाशक दवाइयों के लिए संबंधित विभाग के मंत्री से मिलकर बाग़वानों की इस समस्या का भी निराकरण किया जाएगा।  वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि भाजपा सरकार सबका साथ सबका विश्वास पर काम कर रही है। पिछले 20 सालों में जमी सरकारों ने सिर्फ भ्रष्टाचार किया है प्रदेश में और देश में भाजपा सरकार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए। वहीं उन्होंने 2019 में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में पुनः सांसद कौशल किशोर को जिताने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं और आम जनता का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के उपरांत वापस आते समय भाजपा के दिवंगत वरिष्ठ नेता कमलेश गुप्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद शर्मा,पंकज गुप्ता,दिनेश मौर्य,रामपाल,प्रधान रामविलास दिवाकर बालकृष्ण , ठाकुर शैलेंद्र सिंह,सियाराम,रिकी गुप्ता, ,सभासद सौरभ राहुल साहू,मीनू वर्मा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मंच पर उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में सांसद कौशल किशोर और विधायक जयदेवी कौशल ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

(फेसबुक पर  Swarnim Times स्वर्णिम टाईम्सलिख कर आप हमारे फेसबुक पेज को सर्च कर लाइक कर सकते हैं।  TWITER  पर फाॅलों करें। वीडियो के लिए  YOUTUBE चैनल को SUBSCRIBE करें)

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …