Breaking News

महिलाओं में शिक्षा का अलख जगाने वाली थी सावित्रीबाई फुले : पूर्व सांसद शत्रुघ्न प्रसाद सिंह

सीपीआई ने मनाया सावित्रीबाई फुले का जन्म दिवस


बेगूसराय, संवाददाता : बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बेगूसराय जिला परिषद के साथियों ने सावित्रीबाई फुले के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उनका जन्म तिथि दिवस मनाया। उससे पहले कॉमरेडों की जिला परिषद की बैठक एवं सभा का आयोजन किया गया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि इस पूरे देश के अंदर महिलाओं को शिक्षा सहित सुरक्षा एवं सम्मान की पहली क्रांति योद्धा सावित्री बाई फुले ही थी। उन्होंने ही महिलाओं छात्राओं की शिक्षा की क्रांति का अलख देश के अंदर पहले जलाया। वह एक शिक्षिका ही नहीं थी बल्कि शिक्षा क्रांति की एक मिसाल थी। उस मिसाल को कायम रखने के लिए वर्तमान समय में छात्राओं महिलाओं को आंदोलन का रास्ता अख्तियार करके करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि हिंदू संगठन के नाम पर मुंबई में जो दंगे किए जा रहे हैं उसकी हमारी पार्टी निंदा करती है। पूर्व विधायक अवधेश राय ने कहा कि केंद्र की सत्तासीन सरकार देश के अंदर दंगा फैलाने वाले उपद्रवी तत्वों को संरक्षण दे रही है और अपनी राजनीति रोटी सेकने के लिए समय-समय पर उनका यूज करती है हमारी पार्टी श्रम संघर्ष के माध्यम सिर केंद्र सरकार की इस गुंडागर्दी नीति का पोल खोलने का काम करेगी। पूर्व विधान परिषद उषा साहनी ने कहा कि महिलाओं की शिक्षा सुरक्षा एवं सम्मान की लड़ाई के लिए सावित्रीबाई फुले से प्रेरणा लेकर खुद क्रांति की तरफ बढ़ना चाहिए। मौके पर जिला मंत्री गणेश सिंह, राम रतन सिंह, अनिल कुमार अंजान, राजेंद्र चौधरी, सतनारायण महतो, एआईएसएफ के प्रदेश उपाध्यक्ष अमीन हमजा, जिला अध्यक्ष सजग सिंह, एआईवाईएफ के जिला मंत्री रूपक सिंह, अध्यक्ष प्रदीप कुमार चिंटू, संजीव सिंह, अमित कुमार, रंजन कुमार रामागार सिंह, जुलूम सिंह, राम पदारथ सिंह, तंजीमे इंसाफ के नूर आलम खान, दिलेर अफगान सहित दर्जनों जिला परिषद सदस्य थे। वहीं दूसरी ओर बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बुधवार को पार्टी कार्यालय महमदपुर में देश की प्रथम शिक्षिका माता साबित्रीबाई फुले की 187वां जन्म दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ता माता साबित्रीबाई फुले का सत्सत् नमन करने का काम किया। मौके पर रामाशीष चौधरी, डा. प्रवीण कुमार, पप्पू मंडल, सुनील चौधरी, सुदेश महतो, देवनंदन, पंकज पासवान, रणवीर, राजकिशोर शर्मा, कुमार अम्बुज, सियाराम महतो, अशोक, रेखा देवी, रीना देवी, क्रांति देवी आदि थे।
बीहट प्रतिनिधि के अनुसार बरौनी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रूपनगर गांव में बुधवार को सावित्री वाई फुले की जन्म दिन मनायी गयी। आयोजन की अध्यक्षता लोक शिक्षा समिति के प्रखंड सचिव अशोक पासवान ने किया। उपस्थित लोगों ने फूले वाई को याद करते हुए उनके तैल चित्र पर श्रद्धा सुमन के दो पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर स्थानीय पंचायत समिति सदस्य सुरेन्द्र दास ने कहा दलितों व समाज से वंचित लोगों को न्याय व अधिकार दिलाने एवं शिक्षा के महत्व को बताने के साथ ही इस संदेशा को जनजन तक पहुंचाने का काम में वाई फूले का महत्वपूर्ण योगदान है। मौके पर आनन्द कुमार, नवनीत रजक, राजेन्द्र दास, जितेंद्र कुमार, वार्ड सदस्य सुदिन पासवान समेत दर्जनों लोग मौजूद थे।

Check Also

डीएम डॉ त्यागराजन एस एम ने ताबड़तोड़ गोलीबारी व मर्डर मामले का लिया जायजा

डेस्क। अभी अभी गया से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बदमाशों ने एक बुजर्ग …

भरेह थाना में 112 पर तैनात हवलदार वृजेश पाल व सुमित ने रास्ते में मिला पर्स स्वामिनी को किया वापस

चकरनगर/इटावा चकरनगर सर्किल के भरेह थानातंर्गत भारेश्वर महादेव के मंदिर पर दर्शन करने आई महिला …

दरभंगा झंझारपुर समेत पांच सीटों को साधेंगे पीएम मोदी

डेस्क। पीएम मोदी आज दरभंगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए पीएम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *