माल,राम किशोर रावत।
माल,लखनऊ।क्षेत्र में तस्करो ने रविवार रात दो प्रतिबंधित पशुओं को काट डाला।इसमें एक गर्भित मादा भी थी जिसके गर्भ में पल रहा बच्चा भी इन कसाइयों की भेंट चढ़ गया।पुलिस पिकेट से थोड़ी दूरी पर हुई इस घटना से ग्रामीणों में खासी नाराजगी व्याप्त है।
दुबग्गा रोड से रनियामऊ जाने वाले रास्ते पर गोश्त तस्करों ने दो जानवर काट डाले।शिवप्रताप शर्मा के आम के बाग में सबेरे बागों में दवा छिड़कने गए किसानों ने प्रतिबंधित जानवर के अवशेष देखे।

यह खबर आसपास के गांवो में भी फ़ैल गयी।ग्रामीण मौके पर पहुँचे तो बाग में दोनों जानवरों के सिर,पैर व शरीर के आंतरिक अवशेष कुत्ते और कौवे नोच रहे थे।वहीँ पर एक नवजात बच्चा भी पड़ा था।
अंदाज लगाया जा रहा है की गोश्त तस्करों ने गर्भित मादा को भी काट डाला। गोपरामऊ चौराहे से घटनास्थल की दूरी सौ मीटर से भी कम है। लेकिन पुलिस को इस घटना की भनक नहीं लगी।
ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगते हुए कहा कि लकड़ी सहित अन्य वसूली वाले वाहनों की आवाजाही सिपाहियों की नजर से नहीं बचती। तस्कर सामने से गाड़ी में गोश्त लादकर निकल गए और पुलिस जान तक नहीं पायी।थाने के एसएसआई मंगत सिंह त्यागी ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !