Breaking News

माल सीएचसी में गए मरीज को वापस लौटाया, स्टॉप की महिला ने परिजनों से की अभद्रता

माल,लखनऊ।ग्राम बदैयाँ निवासी सरिता सिंह पत्नी अंकित सिंह को इलाज के लिये सुबह 7 बजे माल स्थिति सीएचसी लेकर पहुँचे जहाँ इमरजेन्शी मे तैनात स्टाफ नर्स रंजना ने अपनी जिम्मेदारी को छोडकर मरीज के देवर रबी सिंह से मरीज को यहाँ से ले जाने को कहा उसके बाद उनसे कहा कि मरीज का हम ठेका नही लिये |

और करीब नौ बजे तक मरीज का इलाज को हाथ तक नही लगाया पत्रकारो के हस्ताक्षेप के बाद डॉक्टर प्रियंका ने बिना देखे मरीज को इन्जेक्शन लगाने के बाद क्वीन मैरी हास्पिटल रेफर कर दिया ।

रेफर के बाद रानीलक्ष्मीबाई हास्पिटल लाकर भर्ती कराया जहाँ डॉक्टरो ने मरीज की सफाई की और मरीज को आराम मिल गया बताते चले कि सुबह चार बजे मरीज को ब्लडिंग होने लगी यहाँ डॉक्टरो ने बताया कि मरीज के खून के धब्बे जम गये थे जो सफाई के दौरान निकाले गये है माल मे डॉक्टरो ने हाथ भी नही लगाया और इन्जेक्शन लगाकर रिफर कर दिया गया जब पत्रकारो के साथ यह हाल है तो आम जनता को इस सीएससी मे कैसे इलाज मिलता होगा |

जिम्मेदार अपने कर्तव्यों से हमेशा दूर भागते रहते हैं माल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का यह पहला मामला नही है बावजूद इसके अधिकारी कार्यवाही करने से पीछे हट जाते है जिससे जिम्मेदार कर्मचारी लापरवाही करते हैं।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *