Breaking News

यूपी:जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं: योगी आदित्यनाथ

जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं: योगी आदित्यनाथ

राज प्रताप सिंह(उत्तर-प्रदेश राज्य प्रमुख)

लखनऊ।यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में राम मंदिर मुद्दे को उठाते हुए कहा कि जो राम का नहीं, वह किसी काम का नहीं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को धमतरी सहित कई जिलों में जनसभाएं कीं और कांग्रेस को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा, बीस नवंबर को वोट पड़ने हैं। यह दिन मंगलवार है। मंगलवार बजरंगबली का दिन है। बजरंगबली राम के भक्त हैं। राज्य में नक्सलवाद कांग्रेस की देन है। जिन्होंने राममंदिर निर्माण में बाधा पहुंचाई, उनको समर्थन कर वोट खराब नहीं करना है।
योगी आदित्यनाथ ने कहा, छत्तीसगढ़ के गठन के बाद तीन साल तक कांग्रेस सत्ता में थी। लेकिन इतने वर्षों के बावजूद कांग्रेस ने देश को क्या दिया? उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने गरीबी, बेकारी, देश को आतंकवाद, छत्तीसगढ़ को नक्सलवाद, पूर्वोत्तर  राज्यों में अलगाववाद, भ्रष्टाचार और समाज को बांटने के लिए जाति, भाषा और क्षेत्र के आधार पर देश के ताना-बाना को छिन्न भिन्न करने का काम ही किया।

योगी आदित्यनाथ ने कहा, जिस प्रकार की छोटे स्तर की राजनीति को कांग्रेस ने बढ़ावा दिया है, उसकी कीमत आज देश चुका रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस आतंकवाद, नक्सलवाद, अराजकता एवं भ्रष्टाचार को बढ़ावा लगातार दे रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शासन और सत्ता संचालन के लिए नीति चाहिए और नियत साफ होनी चाहिए, जिसका अभाव कांग्रेस में है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व और केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली सरकार की तारीफ की। उन्होंने कहा, अब कोई भ्रम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए। भाजपा ही ऐसी पार्टी है, जो सबको साथ लेकर चलती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा, कांग्रेस ने इस देश में सर्वाधिक 55 साल तक राज किया। लेकिन समस्याओं का समाधान करने की दिशा में गंभीरता से काम नहीं किया।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *