Breaking News

सावधान :: आज शाम ‘गाजा’ तूफान आने की संभावना, भारी तबाही को लेकर हाई अलर्ट

डेस्क :  ‘गाजा’ चक्रवाती तूफान दक्षिण तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटों की ओर लगातार बढ़ रहा है. जिसे देखते हुए भारतीय नौसेना को हाई अलर्ट कर दिया गया. इस बात की जानकारी अधिकारियों ने दी. खबरों की मानें तो यह तूफान आज शाम तमिलनाडु के तटीय इलाकों से टकराएगा. 

तूफान को देखते हुए लोगों को अलर्ट कर दिया गया है और आपात आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं. बता दें कि, बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती तूफान गाजा यहां से करीब 470 किलोमीटर दूर दक्षिण पूर्व में स्थित है. माना जा रहा है कि, इस तूफान की रफ्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. साथ ही भारी बारिश के भी आसार हैं.

इस संबंध में नौसेना अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी नौसेना कमान (ईएनसी) ने आवश्यक मानवीय सहायता मुहैया कराने के लिए उच्च स्तरीय तैयारी की है. बता दें, तूफान गुरुवार शाम में दोनों राज्यों के तटीय क्षेत्रों को पार कर सकता है.

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *