Breaking News

रालोसपा शिक्षा सुधार के लिए बनाऐगी मानव कतार, तैयारियां शुरु

जयनगर/हरलाखी/मधुबनी/(आकिल हुसैन) संवाददाता।
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी के पुण्य तिथि के अवसर पर राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा प्रस्तावित 30 जनवरी को पूरे राज्य में शिक्षा ग्रह अभियान के तहत शिक्षा सुधार मानव कतार का आयोजन किया गया है। उक्त बातें शनिवार की देर शाम जयनगर रेलवे स्टेशन परिसर में रालोसपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुशवाहा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहीं। उन्होंने कहा कि रालोसपा का बिहार के छात्र व छात्राओं के माता पिता एवं आम लोगों से विशेष अपील करती है कि शिक्षा व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार के ध्यान को आकृष्ट करने की कोशिश आए दिन देखने को मिलती है जो उचित एवं आवश्यक भी है। इसी व्यवस्था के तहत राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के द्वारा जन जागरुक अभियान के माध्यम से लोक भागीदारी बढाना ही एक मात्र रास्ता है बस इसी मकसद से पार्टी का एक ही पहला मकसद शिक्षा ग्रह अभियान संचालित है। उन्होंने कहा कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत सरकार एवं माता पिता के कई जिम्मेदारी है। मौके पर जिला अध्यक्ष राम कुमार सिंहए अजय कुमार सिंहए दिनेश कुमारए अशोक कुमार सिंह के अलावे दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे। हरलाखी प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा सुधार को लेकर प्रत्येक पंचायत में 30 जनवरी को रालोसपा कार्यकर्ता व आम लोगों के द्वारा मानव कतार बनाने की तैयारी जोरों पर है। जानकारी देते हुये रालोसपा के प्रखंड अध्यक्ष मोण् आलम ने बताया कि सूबे में लचरी हुई शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने के लिये पार्टी के राष्ट्रिय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा व हरलाखी विधायक सुधांशु शेखर के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय सहित सभी पंचायतों के एक विद्यालय के सामने मानव कतार बनाई जायेगी। श्री आलम ने सभी दल एवं सभी वर्ग के लोगों को 30 जनवरी को साढ़े ग्यारह बजे से साढ़े बारह बजे तक शिक्षा शुधार की मांग को लेकर बनने वाले मानव कतार में भाग लेने की अपील की है। मौके पर विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुशवाहाए संजीव साहए विशेश्वर महतोए चन्दन गिरीए राम नरेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *