100 नम्बर पर लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में मचा हड़कंप?
लखनऊ,रिपोर्टेर: उमेश सैनी।
जानकीपुरम। विकास नगर इलाके के सचिवालय चौराहे के पास सोमवार दोपहर 6 लाख लूट की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में मडिय़ांव, जानकीपुरम, गुडम्बा, विकास नगर पुलिस मौके पर पहुँच गयी। वहीं विकास नगर पुलिस का कहना है कि लूट नहीं मामला चोरी का है। विकास नगर थाना क्षेत्र निवासी अधिवक्ता सतेन्द्र सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी अनिता के साथ घर में हो रहे निर्माण कार्य का सामान लेने के लिए 6 लाख रुपये से भरा बैग लेकर कार से बाजार जा रहा था। तभी एका एक पत्नी को लघुशंका का आभास हुवा। पीडि़त ने सचिवालय चौराहे के पास रोड के किनारे कार खड़ी की और अनीता लघुशंका करने चली गयी। पीडि़त ने यह भी बताया कि वह भी कार से निकलकर बाहर टहलने लगा।
जब वह कार के पास पहुँचा तो देखा कि रुपयों से भरा बैग कार से गायब है। उसे कार से बैग चोरी होने का आभास हुआ। तभी सामने एक इंडिगो कार जाते दिखाई दी जिसका उसने पीछा किया। पीछा करते-करते वह मडिय़ांव क्षेत्र के भिठौली तक पहुँच गया। पर कार को पकडऩे में वह कामयाब न हो सका। अंतत: मायूश होकर पीडि़त ने 100 नम्बर पर लूट की सूचना दी। दिन दहाड़े चौराहे के पास से 6 लाख लूट की सूचना मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। आनन फानन में मडिय़ांव, जानकीपुरम, गुडम्बा, विकास नगर पुलिस मौके पर पहुँच गयी। थाना प्रभारी विकास नगर सचिन गुप्ता का कहना है कि घटना संदिग्ध है फिर भी टीम को जांच के लिए भेज दिया है।