Breaking News

सुपर स्टार पवन सिंह ने की शादी, पवन के जीवन में आई ज्योति|

चंदन कुमार:-  भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह एक बार फिर शादी के बंधन में बंध गये। बलिया उत्तर- प्रदेश की रहने वाली ज्योति सिंह पवन सिंह की दुल्हनिया बनी है। शादी समारोह में मीडिया सहित कई हाईप्रोफाइल मेहमान पहुंचे।

पवन सिंह मूल रूप से बिहार के आरा के रहने वाले हैं और उन्होंने दर्जनों भोजपुरी फिल्मों और सैकड़ों एलबम में काम किया है। पवन सिंह हाल ही में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

यह पवन सिंह की दूसरी शादी है। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने 8 मार्च 2015 को अपने घर में आत्महत्या कर ली थी। पहली पत्नी के मौत के बाद भी पवन सिंह का नाम कई अभिनेत्रियों से जुड़ा, हालांकि पवन सिंह महज उसे अफवाह बताते रहे। पवन सिंह का नाम सबसे ज्यादा अफेयर रानी चटर्जी और अक्षरा सिंह के साथ जुड़ा था !

पवन सिंह की पत्नी ज्योति मूल रूप से बलिया की रहने वाली है। बलिया के मिट्टी मुहल्ले में ज्योति का परिवार रहता है और ज्योति के चाचा सभासद भी रह चुके हैं।  2008 में पवन सिंह का एल्बम लॉलीपॉप लैगेलू काफी हिट रही थी इसके अलावा सानिया मिर्जा कट नथुनिया गाना भी काफी पोपुलर रहा था

Check Also

झंझारपुर में गरजे अमित शाह, बोले मोदी तीसरी बार भी बनेंगे प्रधानमंत्री

डेस्क। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह झंझारपुर संसदीय क्षेत्र …

भाजपा के कौरवों से डटकर लड़ रहीं ममता दीदी, दुर्गापुर में जनसम्पर्क के दौरान बोले TMC प्रत्याशी कीर्ति आजाद

डेस्क। भारत के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर कीर्ति आजाद को टीएमसी ने बर्दवान-दुर्गापुर से टिकट दिया …

दरभंगा उत्पाद कोर्ट ने 2 शराब तस्करों को 5-5 साल कारावास की सुनाई सजा

देखें वीडियो भी… डेस्क। दरभंगा। उत्पाद अधिनियम के प्रथम विशेष न्यायाधीश श्रीराम झा की अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *