Breaking News

सेवा निवृत्त शिक्षिका इंदु देवी को रामायण पुस्तक प्रदान करते हुए प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र

दरभंगा, विजय भारती:- नगर क्षेत्र के आदर्श मध्य विद्यालय लहेरियासराय में सोमवार को बुद्ध जयंती मनाई गई। इसके बाद प्रधानाध्यापक संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता में विद्यालय परिवार की ओर से सेवानिवृत्त शिक्षक इंदु देवी की विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित की गई।समारोह का उद्घाटन करते हुए प्रधानाध्यापक श्री मिश्र ने कहा कि उन्हें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि जब कभी विद्यालय परिवार को जरूरत होगी तो इंदु जी जरुर आयेंगी। वहीं जीवन के किसी भी क्षेत्र में जरूरत होगी तो शिक्षक परिवार साथ रहेंगे। पूर्व शिक्षक अरुण कुमार चौधरी ने कहा कि इंदु जी अध्यापक के पद पर 28 अप्रैल 1988 को प्रथम वार योगदान कर 30 अप्रैल 2022 को सेवानिवृत्त हुई। 34 वर्ष 3 दिन तक सेवा देकर स्वस्थ अवस्था में सेवानिवृत्त हुई। उन्हें शिक्षिका प्रेमलता कुमारी ने विद्यालय परिवार की ओर से अंगवस्त्र प्रदान किया। मध्य विद्यालय खाजासराय का प्रधानाध्यापक कार्तिक कुमार सिंह ने कहा कि ये भाग्यशाली रहीं कि राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाध्यापक राम पदारथ राय के कार्यकाल में योगदान की और प्रधानाध्यापक संजीव जी के कार्यकाल में एक ही स्कूल से सेवानिवृत्त हुई। मौके पर शिक्षक मो. साजिद हसन, शकिल अहमद सिद्धिकी, मो. शकिल अहमद, शिक्षिका निर्मला कुमारी, रश्मि प्रिया, उषा कुमारी, कल्याणी कुमारी आदि मौजूद थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …