Breaking News

बिहार :: चली कार्बाइन, एक की मौत महिला व बच्चें घायल स्थिति तनावपूर्ण

दरभंगा : जिले के बहेड़ी थाना के हाविडीह गांव में पुलिस फायरिंग में एक की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर रोड़ेबाजी की तथा बज्रवाहन को आग के हवाले कर दिया. स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज किया और अश्रु गैस के गोले दागे. इसी बीच एसडीओ के बॉडी गार्ड ने अपने कार्बाइन से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग के बाद कोहराम मच गया. लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे. गोली लगने से एक महादलित युवक की मौत हो गयी, वहीं तीन लोग घायल हो गये. घायलों का इलाज डीएमसीएच में चल रहा है.

भगदड़ में भी दो दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना है. पुलिस ने मृतक विजय राम (21) के शव को कब्जे में लेकर आनन-फानन में पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह व एसएसपी सत्यवीर सिंह घटनास्थल पर स्वयं कैंप किये हुए हैं. पूरा इलाका पुलिस छाबनी में तब्दील कर दिया गया है.

क्या है मामला

मिली जानकारी के मुताबिक जमीन को लेकर दोनों गुटों में अरसे से विवाद चल रहा है. एक गुट इसे भूदान में मिला जमीन बता रहा है, तो दूसरा गुट इसे कब्रिस्तान का जमीन बता रहा है. इसी बीच रविवार को राईन समाज के अली हसन (70) की मृत्यु हो गयी. लोग अली हसन के शव को उसी विवादित जमीन पर दफनाने पहुंचे. दलित समुदाय के लोगों ने शव दफनाने से रोक दिया. घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस वहां पहुंची, लेकिन सुलह नहीं हो पाया. रात होने पर पुलिस लौट गयी.

वहीं अली हसन का जनाजा भी पड़ा रहा. इस बीच सोमवार की सुबह भारी पुलिसिया बंदोबस्त के बीच शव दफनाने की कोशिश की गयी. विवाद बढ़ने पर डीएम व एसएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे. दोनों पदाधिकारी विवाद सलटाने का प्रयास कर ही रहे थे, कि दूसरे पक्ष के लोग उग्र हो कब्रिस्तान की ओर बढ़ने लगे. लोगों को कब्रिस्तान की ओर आने से पुलिस ने मना किया. इसपर लोगों ने रोड़ेबाजी शुरू कर दी. हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि लोग आक्रोशित होकर हो-हंगामा जरूर कर रहे थे, पथराव नहीं किया जा रहा  था. लोगों का कहना है कि इसी बीच एसडीओ ने अपने बॉडीगार्ड को फायर का आदेश दे दिया. एसडीओ के आदेश पर बॉडीगार्ड ने भीड़ पर अंधाधुंध फायरिंग की. इसमें एक की मौत हो गयी वहीं तीन घायल हो गये.

Check Also

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …