Breaking News

सभी सहकारी समितियों पर 1095 मीट्रिक टन यूरिया हुई उपलब्ध

लखनऊ ब्यूरो (राज प्रताप सिंह) :: किसानों के लिए अच्छी खबर है। प्रशासन ने किसानों की यूरिया की किल्लत को दूर कर दिया है। किसानों के लिए 3695 मीट्रिक टन यूरिया राजधानी पहुंच गई है। खरीफ के सबसे महत्वपूर्ण समय में यूरिया का यह स्टाक किसानों की दिक्कतों को काफी हद तक दूर कर देगा।
जिला कृषि अधिकारी ओपी मिश्रा ने बताया कि राजधानी की सभी 75 साधन सहकारी समितियों और सहकारी केन्द्रों पर 1095 मीट्रिक टन यूरिया (100 ट्रक यूरिया) पहुंच गई है। शनिवार को किसी समिति पर एक दो किसी पर दो ट्रक यूरिया उपलब्ध हो गई है। उन्होंने बताया कि 2600 मीट्रिक टन की यूरिया रैक भी राजधानी पहुंच गई है। इससे राजधानी की सभी 450 निजी व सरकारी खाद की दुकानों पर यूरिया पहुंच जाएगी। उन्होंने बताया कि कि नीम कोटेड यूरिया 266.50 (45 किलो) और 50 किलो की बोरी के लिए 295 रुपए रेट निर्धारित है। इससे अधिक दाम लेने वालों की किसान शिकायत करें।

Check Also

एक पेड़ गुरु के नाम, एक संकल्प हरित गाँव के नाम: गुरु पूर्णिमा पर बच्चों ने दिया प्रकृति संरक्षण का प्रेरक संदेश

रामपुर गढ़ौवा के विद्यालय में गुरु वंदन और प्रकृति वंदन का अनूठा संगम, बच्चों ने …

कंधे पर पीपल – बरगद, मन में हरियाली का संकल्प :: वर्दीधारी अनूप मिश्रा बाँट रहे ‘प्राकृतिक AC’

उन्नाव। जहाँ एक ओर भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर …

सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्र ‘अपूर्व’ और शिक्षक डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के सामाजिक सरोकारों को मिला सम्मान

‘एक पौधा जिंदगी के लिए’ सीजन-10 में नम्रता पाठक ने मंच से सराहे दोनों के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *