Breaking News

बिहार :: प्रेमी की तलाश में प्रेमिका पहुंची मुंबई टू मधुबनी

मधुबनी : स्थानीय लोगों की सूचना पर स्टेशन चौक पर से एक नाबालिग लड़की को नगर थाना की पुलिस ने सोमवार की रात बरामद किया। महाराष्ट्र की रहने वाली लड़की ने पुलिस को बताया कि मधुबनी जिला का रहने वाला एक लड़का जो उसका प्रेमी है उसको खोजने के लिए आई है।

प्रेमिका ने बताया कि मुंबई में कुछ दिन साथ रहने के बाद लड़का अपने गांव मधुबनी आ गया। जिससे खोजने के लिए 23 जुलाई को मधुबनी पहुंची। लड़की के पास लड़के का मोबाइल नंबर भी है जिसपर संपर्क करने पर फोन बंद बता रहा है।

लड़की से पूछताछ के बाद नगर थाना द्वारा उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। लड़की महाराष्ट्र के कांदी बांद्रा की रहने वाली है। नगर थानाध्यक्ष अरुण कुमार राय ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही लड़के की तलाश कर ली जायेगी।

Check Also

बिहार के इन जिलों में बदला मतदान का समय, चुनाव आयोग का बड़ा फैसला

    डेस्क। निर्वाचन आयोग ने भीषण गर्मी के बीच मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के …

रेलवे Good News :: दरभंगा से नई दिल्ली समेत कई रूटो पर स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम टेबल

डेस्क। गर्मी छुट्टी को लेकर भारतीय रेलवे द्वारा समर स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। …

अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की चाकू मारकर हत्या, पुलिस छावनी में तब्दील हुआ इलाका

दरभंगा। जेडीयू नेता राजेश्वर राणा उर्फ बिल्टू सिंह के करीबी अल्लपट्टी निवासी विशाल पासवान की …