Breaking News

बिहार :: जेडीयू नेता ने नौकरानी से किया बार-बार दुष्कर्म

 पटना : जेडीयू नेता पर घर में काम करने वाली नौकरानी ने इंदिरा आवास दिलाने का लालच देते हुए दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। नौकरानी के मुताबिक इंदिरा आवास दिलाने का लालच देते हुए जदयू नेता ने मुझे अपने जाल में फंसा लिया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। फिर अश्लील तस्वीर और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर मुझे ब्लैकमेल करने लगा।

जानकारी के मुताबिक मामला राजधानी पटना के शेखपुरा का है जहां के रहने वाले जेडीयू नेता व पूर्व मुखिया सरफराज आलम पर उनके घर में काम करने वाली नौकरानी ने इंदिरा आवास दिलाने का लालच देते हुए दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। SSP को लिखित शिकायत देते हुए पीड़िता ने बताया कि वो घर में काम करने के दौरान अश्लील इशारे और हरकत किया करते थे। इसी बीच एक दिन जब घर में कोई नहीं था तो जबरदस्ती पकड़ते हुए उन्होंने मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाए और इंदिरा आवास दिलाने की बात कही। अपने मोबाइल में उन्होंने अश्लील तस्वीर कैद कर ली। इस तस्वीर को दिखाते हुए रोजाना वो मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाते थे वहीं मेरे द्वारा जब इस बात का विरोध किया गया तो मेरी आपत्तिजनक तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल करने और पूरे परिवार को बर्बाद करने की धमकी देने लगे। कई महीनों से लगातार किए जा रहे हैवानियत से मेरी तबियत दिन पर दिन खराब होती चली गई। लेकिन वो अपनी आदत से बाज नहीं आ रहे थे। तब जाकर हमने उनके खिलाफ लिखित शिकायत करने और कार्रवाई करने के लिए कानून की मदद ली है। मुझे न्याय चाहिए। वहीं मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता के द्वारा लिखित शिकायत की गई है और उस शिकायत के आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी कर ली जाएगी। दूसरी तरफ महिला के द्वारा आरोपित बनाए गए जदयू नेता ने अपने ऊपर लगे आरोपों का खंडन करते हुए इस मामले को बच्चे का विवाद बताया है और छवि खराब करने की साजिश कहा है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …