Breaking News

चोटी कटवा :: बाल काटने की वारदात से सहमा अंधराठाढ़ी

मधुुबनी-अंधराठाढ़ी (रमेश कर्ण) : चोटी कटवा की कथित एक बारदात स्थानीय ब्रह्मस्थान के निकट पासवान टोल में भी सामने आयी है । घटना गुरुवार रात की है .पीड़िता  ललिता देवी 21 बिनोद पासवान की पत्नी है।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात में पीडिता घर का काम निपटा कर अपनी सास और जेठानी के साथ बाहर हाथ मुंह  धोनो गयी थी।लौटने के क्रम में उसकी सास एहसास हुआ कि किसी ने उनका बाल पकड़ा है ।घबरा कर वे तीनो महिलाये तेजी से घर की ओर भागी ।सबसे पीछे ललिता थी ।पीडिता के मुताविक बाल काटने बाले तीन व्यक्ति थे ।उनलोगों ने ललिता देवी को पैर खीच कर गिरा दिया .फिर उसका बाल काट लिया ।ललिता देवी अचेत हो गयी ।शोरगुल होने पर उसके परिवार और आस पड़ोस के लोग दौड़े । ललिता देवी के बाल कते थे लेकिन मौके बारदात न तो कटे बाल मिले और न काटने बाले गिरोह के सदस्य। इसके परिवार के लोगो ने बेहोश ललिता देवी को अंधराठाढ़ी अस्पताल में भर्ती कराया । अस्पताल मे चिकित्सको ने प्राथमिकी चिकित्सा कर बताया की पीडिता ठीक है और डरी हुयी है ।रात भर अस्पताल में रहने के बाद शुक्रवार की सुवह पीडिता को उसके परिजन घर ले जाने के बजाय  मधेपुर थाना के पचही गांव ले गये ।वहां के एक तांत्रिक मोलाना लालू बाबा से दिखाया ।पीडिता के पति बिनोद पासवान के अनुसार तांत्रिक के झाड़ फुक के बाद उसकी पत्नी ठीक है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …