Breaking News

बिहार :: सूबे में बाढ़ का कहर, सीएम-पीएम की हुई बात

डेस्क : बिहार में बाढ़ ने अपना कहर ढ़ाना शुरू कर दिया है। पिछले 24 घंटो से हो रही भारी बारिश के कारण उत्‍तर बिहार के अधिकांश हिस्‍सों में बाढ़ आ गया है। स्थिति इतनी भयावह है कि कई लोग पानी की तेज धारा में बह गये। कच्‍चे मकान की कौन कहे, पक्के मकान भी ध्वस्त हो रहे हैं। रेलवे स्‍टेशन से लेकर घर के आंगन में पानी भर गया है। घर खेत फसल सहित बाढ़ से जान-माल का भी नुकसान हो रहा है. हालत अभी और भी भयावह होने की आशंका जतायी जा रही है। बाढ़ के बढ़ते कहर के बीच पीएम नरेंद्र मोदी से नीतीश कुमार ने बात की. नीतीश ने बाढ़ से निपटने के लिये केंद्र से एनडीआरएफ की 10 टुकड़ियां मांगी है. 

मिली जानकारी के मुताबिक सीएम ने पीएम को राज्य में बाढ़ के ताजा हालातों की जानकारी दी . सीएम से फोन पर गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बाढ़ के मसले पर बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *