डेस्क : बॉलिवुड ऐक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफएम) में तिरंगा फहराने वाली पहली ऐक्ट्रेस बन गई हैं। ऐश्वर्या इस समारोह के दौरान व्हाइट ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके साथ बेटी आराध्या भी थी। आराध्या भी व्हाइट घाघरा चोली पहनी हुई थी। ऐश्वर्या ने इस मौके पर एक थैंक्यू स्पीच भी दी। IFFM ने ट्विटर पर ऐश्वर्या और उनकी बेटी आराध्या की तस्वीरें शेयर की हैं। 
कैपश्न लिखा गया है- भारत के 70 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में ऐश्वर्या राय बच्चन ने तिरंगा लहराया।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !