मधुुबनी-अंधराठाढ़ी (रमेश कर्ण) : सुगरवे नदी में अचानक आयी बाढ़ से प्रखंड के कई गांवो में पानी फ़ैलने लगा है । उक्त आशय की जानकारी स्थानीय अंचल अधिकारी विष्णुदेव सिंह ने दी है। उन्होंने बताया कि सुगरवे नदी के किनारे बसे ठठरी थरुआही जलसेन मदनपट्टी मदना भगवतीपुर आदि गांवों में नदी का पानी फ़ैलने लगा है। शनिवार को सुबह से ही नदी में पानी बढ़ने लगा था । दिन में दोपहर के बाद नदी का पानी उछलकर गांव खेत खलिहान में फ़ैल गये हैं। गांव आने जाने के सभी मार्गों पर पानी बहने लगा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक इसकी जानकारी जिला पदाधिकारी मधुबनी व अनुमंडल पदाधिकारी झंझारपुर को दे दी गयी है। इधर कमला नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दोनों तटबंध के किनारे बसे गांवों में लोग रतजग्गा भी करने लगे है। बता दें.कि वर्ष 1987,2004 और 2007 में कमला नदी के पूर्वी तटबंध टुटे थे। सैकड़ों लोगों को बाढ़ के तबाही के कारण अपने घरवार से विस्थापित होना पड़ा था । कमला नदी के तटबंधो पर सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त कर दिया गया है।
Check Also
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !