Breaking News

जालंधर::वार्ड 39 मौजूद नेशनल पार्क मैं किया सफाई अभियान एवं पौधा रोपण का कार्यक्रम।

img-20160911-wa0019

 

 

 

 

जालंधर(उमेश बत्रा):आज वार्ड नंबर 39 में पढ़ते नेशनल पार्क इलाके में मौजूद पार्क में सफाई अभियान व पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।पार्क करीब 6 कनाल का है और पिछले दिनों पड़ी बारिशों के चलते घास काफी बड़ी हो गई थी , जिसके चलते वहां सुबह शाम सैर करने वाले नागरिकों के लिए सांप और कीढ़े- मकोड़ों का भी खतरा पैदा हुआ पड़ा था। इस मौके में मुख्य तौर से इलाका पार्षद पति गुरदीप सिंह नागरा पहुंचे और सफाई अभियान में मोहल्ला वासियों का साथ दिया ,उन्होंने कहा कि जल्द ही कई पार्को का इंप्रूवमेंट ट्रस्ट से पास हुए खर्चे से सौंदर्यकरण का कार्य भी शुरू किया जाएगा , जिसमें इस पार्क को भी सोसाइटी के पदाधिकारियों के आग्रह और इलाका वासियों की मांग पर नवीनीकरण के लिए चयन करवाया गया है।सोसायटी के अधिकारियों ने बताया यह पार्क वार्ड 39 का सबसे बड़ा पार्क माना जाता है, व इस की देख-रेख के लिए रखे गए माली का खर्चा सोसायटी अपनी जेब से चला रही है ,पिछले कुछ महीनों से तालमेल कमेटी द्वारा दिए जा रहे धरना प्रदर्शन के चलते कमिश्नर द्वारा मालियों के पैसे भी रोके गए हैं ,जिसके चलते सोसाइटी को कारपोरेशन से मिलने वाला खर्चा भी नहीं मिल पा रहा है। इस मौके में हरमन नागरा ,ओम प्रकाश भाटिया, सुरेंद्र मनोचा, उमेश बत्रा, गुरबचन सिंह ,नवजीत , मनोज कुमार शर्मा, सुरेंद्र पाल अरोडा़, दलजीत सिंह नागरा, नरेंद्र तलवार ,देवेंद्र मुल्तानी, विमल ,अमृतपाल, अल्बर्ट मसी,तजिंदर सिंह सोढी ,लखविंदर सिंह, ममता बत्रा ,शफी अादी शामिल हुए।

Check Also

मंत्री मदन सहनी के विभाग का एक्शन मोड :: कुशेश्वरस्थान से फेकला तक छापेमारी, 1035 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध विभाग की जिम्मेदारी मंत्री मदन सहनी के …

लहेरियासराय थाना के नए थानाध्यक्ष बने चंद्रकांत गौरी, अमित कुमार को पुलिस केंद्र भेजा गया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा पुलिस महकमे में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल …

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …