Breaking News

24 घंटे में 23 अपराधी जिला बदर, चुनाव को लेकर दरभंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

दरभंगा : आसन्न लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न करने एवं अपराध नियंत्रण के लिए विगत 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थानों के द्वारा बड़ी कारवाई की गयी।

सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार

प्रेस सम्मेलन को संबोधित करते हुए सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि कमतौल 5, नगर 5 एवं विश्वविद्यालय थाना में 5 सहित 17 अपराधियों के विरूद्ध डोसियर खोलने के लिए समर्पित प्रस्ताव की गयी। जबकि जिले में नगर 20, केवटी थाना क्षेत्र में 17 सहित 103 अजमानतीय वारंट का तथा 60 जमानतीय वरांट के साथ 9 के विरूद्ध कुर्की का निष्पादन की गयी। वहीं जिले में 62 आरोपित अभियुक्तों के विरूद्ध गिरफ्तार एवं रिकॉल की गयी। वह 81 शस्त्र के सत्यापन में सबसे अधिक लहेरिया सराय में कुल 17 की सत्यापन हुई। जबकि शस्त्र जमा की कारवाई में कुल 33 हैं।

सबसे अधिक लहेरियासराय में 7 है। जबकि शस्त्र की रद्दीकरण के लिए प्रस्ताव जाले 1 एवं सकतपुर थाना से 1 का प्रस्ताव भेजा गया। सिटी एसपी श्री कुमार ने बताया कि जिले में कूल वाहनों 101 की जांच की गयी तथा उससे 44 हजार 1 सौ रुपए की वसूली की गयी। श्री कुमार ने आगे बताया कि जिले में 23 अपराधियों को जिला बदर की गयी। जिसमें पतोर ओ पी में 4 एवं मोरो ओपी में 4 शामिल हैं। जबकि 4 अपराधियों के विरूद्ध बिहार अपराध नियंत्रण अधिनियम 12 के तहत समर्पित की गयी हैं।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *