Breaking News

बिहार :: दरभंगा मंडलकारा में 27 कैदी बने छठव्रती, 542 बंदियों में बांटा गया प्रसाद

दरभंगा (विजय सिन्हा) : मंडलकारा में 27 कैदियों ने छठ व्रत किया। व्रत को लेकर जेल प्रशासन की ओर से सभी तरह की व्यवस्था की गई थी। सजायाफ्ता कई कैदी व्रतियों के मदद में जुटे रहे। 

मिली जानकारी के मुताबिक दरभंगा के लहेरियासराय स्थित जेल में बंद 15 पुरुष व 12 महिला कैदी पानी में खड़े होकर भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। यूं तो अपनों के बीच अपने गांव-घर में पर्व मनाने का आनंद ही कुछ और है, पर कानूनी बंदिशों की वजह से यदि जेल की सजा ऐसे पर्व के मौके पर काटनी पड़े, तो सजायाफ्ता कैदी टूट सा जाता है। हालांकि जेल प्रशासन कैदियों को जेल में ही पर्व त्योहार मनाने की व्यवस्था कर उन्हें थोड़ी बहुत राहत देने की कोशिश अवश्य करता है। जेल अधीक्षक ललन कुमार सिन्हा ने बताया कि छठ व्रती पुरुषों को गेरुआ धोती, गंजी एवं महिलाओं और बच्चों को साड़ी और अन्य नया वस्त्र दिया गया है। इसके अलावा कुल 542 कैदियों के लिए प्रसाद स्वरूप एक केला व एक ठेकुआ की व्यवस्था भी की गयी है। उन्होंने कहा कि पहली बार जेल परिसर में भगवान भास्कर की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की गई है। छठ पर्व के मौके पर भी जेल की चहारदीवारी के भीतर छठ व्रतियों के लिए पानी में खड़े होने की विशेष व्यवस्था की गई। साथ ही पर्व के मद्देनजर सभी आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति भी की ताकि छठ व्रतियों को पूजा-अर्चना में किसी चीज की कमी महसूस ना हो। जेल में छठ पूजा की व्यवस्था होने से अन्य कैदियों में भी उत्साह का माहौल है।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *