डेस्क : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के अब एक होने में बस कुछ लम्हें ही बाकी रह गए हैं. लेकिन सेलिब्रेशन शुरू हो चुका है. इटली के लेक कोमो में दोनों एक दूसरे के साथ 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जायेंगे. 
13 नवंबर सोमवार को संगीत सेरेमनी का आयोजन किया गया. खास बात यह है कि कई परफॉरमेंस के बाद सबसे खास परफॉरमेंस रणवीर सिंह की रही. जी हां, दुल्हे राजा जो कि खुद दूसरों की शादियों की जान रहते हैं, वह अपनी ही शादी में यह मौका कैसे छोड़ते. सो, उन्होंने अपनी शादी में जम कर एंजॉय किया है और खास बात यह है कि उन्होंने अपनी फिल्म गुंडे के हिट सॉन्ग पर जम कर डांस किया है, उन्हें देख कर दीपिका खूब शरमायी हैं. लेकिन दोनों ने एक साथ काफी एंजॉय किया. मेहंदी सेरेमनी के दौरान अपने परिवार के सामने भावुक होकर दीपिका रोने लगीं. रणवीर सिंह ने भी मेंहदी लगाई थी और दीपवीर लिखवाया। दीपिका पादुकोण के पापा ने नारियल देकर रणवीर को अपना बनाया फिर रिंग सेरेमनी हुई.

वही इटली से एक खबर और यह भी आयी है कि शादी से पहले दोनों परिवारों ने सिंधि और कोंकणी रिति रिवाज के अनुसार दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई है और यह रस्म पूरी की है. हालांकि अब तक कोई भी तस्वीर बाहर नहीं आयी है. लेकिन रणवीर और दीपिका अपनी शादी को खूब एंजॉय कर रहे हैं. 
खबर है कि दुल्हे की एंट्री हेलीकॉप्टर पर होने वाली है और रणवीर अपने सारे प्रिय बाराती सॉन्ग पर नाचते हुए अपनी दुल्हनिया को लेने आने वाले हैं.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !