दरभंगा : पिस्टल के साथ गिरफ्तार भटवा से पूछताछ के बाद पुलिस ने तीन अन्य और लोगों की गिरफ्तारी की है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
सिटी एसपी योगेन्द्र कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भटवा 2016 से शराब कारोबार के मामले में फरार चल रहा था। उन्होंने बताया कि भटवा की गिरफ्तारी के बाद बलभद्रपुर निवासी मुन्ना झा को भी गिरफ्तार किया गया है। वह अग्नेयास्त्र की आपूर्ति करता था।

सिटी एसपी ने बताया कि बेंता ओपी क्षेत्र के शाहगंज निवासी मुख्य शराब कारोबारी राजू साह को गिरफ्तार किया गया है। उस पर मद्य निषेध अधिनियम के तहत आधा दर्जन से अधिक मामले लहेरियासराय थाना में दर्ज है। वह आयकर रिटर्न भी भरता था। जिसे देखते हुए आयकर विभाग से इसकी जांच करने को कहा गया है। राजू साह के निशानदेही पर शाहगंज से ही अमित चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया है।

सिटी एसपी ने बताया कि अगर भटवा की गिरफ्तारी नहीं होती, तो एक शराब कारोबारी की हत्या हो जाती। उन्होंने बताया कि इस मामले में और गिरफ्तारी की संभावना है। जिसके लिए छापामारी चल रही है। संवाददाता सम्मेलन में बेंता ओपी प्रभारी अमित कुमार और टेक्निकल सेल के राजीव कुमार उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !